Global news live
छत्तीसगढ़संपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*चपोरा केंद्र का फड़ प्रभारी, बारदाना प्रभारी व चौकीदार निलंबित *

*कोटा ग्लोबल न्यूज रामनारायण यादव की रिपोर्ट*

खरीदी केंद्र का बारदाना समिति ने निजी उपयोग के लिए दिया

चपोरा केंद्र का फड़ प्रभारी, बारदाना प्रभारी व चौकीदार निलंबित
करगीरोड (कोटा) कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले में पारदर्शी व सुचारु रूप से धान खरीदी संचालन के लिए प्रशासन चौकस है। अधिकारियों द्वारा लगातार खरीदी केंद्रों की निगरानी की जा रही है। इस सिलसिले में उपायुक्त सहकारिता, खाद्य नियंत्रक, जिला विपणन अधिकारी द्वारा चपोरा केंद्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान चपोरा धान खरीदी केंद्र से 100 नग शासकीय बारदाना किसान द्वारा स्वयं के वाहन में बाहर ले जाते हुए पाया गया। जिसकी जांच सहकारिता विस्तार अधिकारी कोटा व खाद्य निरीक्षक कोटा द्वारा किया गया। जांच में क्षेत्र के ग्राम सेमरा के किसान हनुमान प्रसाद पिता जगन्नाथ प्रसाद द्वारा आगामी 08 दिसम्बर को उनके धान खरीदी के टोकन के लिए धान भरने हेतू बारदाना केंद्र के चौकीदार संजय यादव से मांग कर ले जाना बताया गया। जिसकी पुष्टि केंद्र से की गई। केंद्र में उपरोक्त अनियमितता पाए जाने पर तत्काल खरीदी फड़ प्रभारी, बारदाना प्रभारी व चौकीदार को निलंबित किया गया। प्रशासन द्वारा किसानों को धान बेचने में किसी प्रकार की दिक्कत न हो साथ ही किसी प्रकार की अनियमितता भी न हो इस हेतु सभी उपाय किये जा रहे है।

Latest news
*गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी घोषित गंजमती भानु बनीं जिला अध्यक्ष* *छेरका बाधा ग्राम पंचायत में मकान टैक्स वसूली विवाद सरपंच पति और अन्य पर लगाए गए आरोप* *आदिवासी समाज में नई चेतना का संचार* *चैत्र नवरात्रि पर मां नर्मदा में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई पुण्य की डुबकी* *नगर पालिका भाटापारा समय पर जमा करें निकाय कर अवकाश में भी खुला रहेगा कार्यालय* *नवरात्रि में मन्नतों का दर्शन भाटापारा में मातारानी को पत्र अर्पण मेडिकल कॉलेज की मांग* *शहीदों को श्रद्धांजलि भाटापारा में भगत सिंह सुखदेव और राजगुरु की याद में कार्यक्रम आयोजित* *अमरकंटक में जंगल की आग पर काबू, बजरंग दल और ग्रामीणों की तत्परता से टली बड़ी अनहोनी* *कोटा में श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का आयोजन* *कोटा में रामनवमी उत्सव: साईं बाबा सेवा आश्रम में भव्य आयोजन, तैयारियां जोरों पर*