Global news live
भाटापारासंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*जर्ज़र सड़कों का बी.टी. पैच रिपेयर हुआ शुरू*

*ग्लोबल न्यूज लाइव जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट*

बलौदाबाजार, 22 अक्टूबर  कलेक्टर  दीपक सोनी के निर्देश पर जिले के जर्ज़र सड़कों का बी.टी. पैच रिपेयर का कार्य शुरू हो गया है। अब तक 3 सड़कों की कुल लम्बाई 63.7 किलोमीटर में से करीब 32.30 किलोमीटर  क़ा पैच रिपेयऱ पूरा हो गया है।

लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता टी. सी. वर्मा ने बताया कि बलौदाबाजार – रिसदा – हथबंद मार्ग लम्बाई 47 किलोमीटर में से 23 किलोमीटर का पैच रिपेयर पूर्ण हो गया है। इसीतरह भाटापारा-जरौद- सुहेला -हिरमी – मोहरा मार्ग लम्बाई 14.40 किलोमीटर में से 7 किलोमीटर एवं कसडोल शहर मार्ग कुल लम्बाई 2.30 किलोमीटर का पैच रिपेयर पूर्ण हो गया है। शेष लम्बाई की पैच रिपेयर अगले माह तक पूर्ण हो जायेगा। उन्होंने बताया कि अगले कुछ दिनों में बलौदाबाजार बायपास मार्ग, नादघाट -भाटापारा -बलौदाबाजार मार्ग, कसडोल पिथौरा मार्ग, कसडोल – बल्दाकच्छाऱ मार्ग का भी बी.टी. रिपेयर शुरू हो जाएगा।

Latest news
*सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा* *थोटा संकीर्तना ने जीता कांस्य पदक* *उल्लास के साथ संपन्न ब्रजधाम यात्रा का आयाम* *वरिष्ठ पत्रकार खीरेंद्र यादव ने पत्रकारिता का मान बढ़ाया* *जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण एवं योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर रहा विशेष जोर* *झीरम हत्याकांड के शहीदों को कांग्रेस भवन मे दी गई श्रद्धांजलि* *अमरकंटक में जालेश्वर मार्ग निर्माण कार्य ऐतिहासिक प्रगति पर* *अमरकंटक  में श्रीमद् भागवत सप्ताह कथा का शुभारंभ*

*ग्लोबल जर्नलिस्ट एंड मीडिया संघ छ.ग का बड़ा ऐलान उत्कृष्ट पत्रकारों को मिलेगा सम्मान*
*मरही माता दर्शन से लौट रहे श्रद्धालुओं पर हमला*