Global news live
अमरकंटक ग्लोबल न्यूजसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*संतान की लंबी उम्र हेतु महिलाओं ने रखा संतान सप्तमी का व्रत*

पंडित धनेश पाठक

*अमरकंटक ग्लोबल न्यूज  श्रवण उपाध्याय की रिपोर्ट*

माताओं ने किया शिव ,  पार्वती जी की पूजन आराधना
अमरकंटक – मां नर्मदा की उद्गम स्थली / पवित्र नगरी अमरकंटक क्षेत्र में आज शनिवार तारीख 30/08/2025 को संतान सप्तमी व्रत के अवसर पर माताओं ने श्रद्धापूर्वक व्रत  व पूजा-अर्चना की । इस व्रत का मुख्य उद्देश्य संतान की लंबी आयु , उत्तम स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना करते हुए किया जाता है ।  माताओं ने भगवान शिव , माता पार्वती और सूर्यदेव का विशेष पूजन किया जाता है ।

व्रत और पूजन की विशेषताएं

प्रातः महिलाओं ने स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करती है , मंदिर आदि जाकर पूजन , दर्शन लाभ प्राप्त करती है । अपने घर पर या पूजन स्थल को पवित्र कर भगवान शिव और माता पार्वती जी की ताजी मिट्टी से बनाई गई  मूर्ति स्थापित करती है । घर की महिलाएं तथा आस पड़ोस , मोहल्ले की माताएं एक जगह पूजन स्थल पर बैठ कर श्रद्धा पूर्वक ब्राह्मणों द्वारा विधि विधान से पूजन अर्चन करा कर कथा का वाचन किया जाता है ।


पंडित धनेश पाठक बताते है कि यह व्रत संतान की उन्नति और भलाई के लिए व्रत किया जाता । इसमें
नैवेद्य खीर-पूड़ी और गुड़ के पुए अर्पित कर प्रसाद वितरण किया जाता है । व्रती माताओं ने पूजन उपरांत संतान सप्तमी की कथा का श्रवण करती है ।

व्रत का महत्व:

संतान की लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य की प्राप्ति हेतु कामना माताएं करती है । ऐसे संतान को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है और नकारात्मक प्रभावों से मुक्ति भी मिलती है साथ ही जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है ।

Latest news
*गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी घोषित गंजमती भानु बनीं जिला अध्यक्ष* *छेरका बाधा ग्राम पंचायत में मकान टैक्स वसूली विवाद सरपंच पति और अन्य पर लगाए गए आरोप* *आदिवासी समाज में नई चेतना का संचार* *चैत्र नवरात्रि पर मां नर्मदा में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई पुण्य की डुबकी* *नगर पालिका भाटापारा समय पर जमा करें निकाय कर अवकाश में भी खुला रहेगा कार्यालय* *नवरात्रि में मन्नतों का दर्शन भाटापारा में मातारानी को पत्र अर्पण मेडिकल कॉलेज की मांग* *शहीदों को श्रद्धांजलि भाटापारा में भगत सिंह सुखदेव और राजगुरु की याद में कार्यक्रम आयोजित* *अमरकंटक में जंगल की आग पर काबू, बजरंग दल और ग्रामीणों की तत्परता से टली बड़ी अनहोनी* *कोटा में श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का आयोजन* *कोटा में रामनवमी उत्सव: साईं बाबा सेवा आश्रम में भव्य आयोजन, तैयारियां जोरों पर*