Global news live
बिलासपुरसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*अस्पताल की फीस में आधी छूट*


*मतदान करने वालों को अस्पताल की फीस में आधी छूट*
*ग्लोबल न्यूज ब्यूरो बिलासपुर*
*एक सौ से ज्यादा आईएमए डॉक्टरों ने लिया फैसला*
बिलासपुर, 01 मई 2024/मतदान करने वाले लोगों को इलाज शुल्क (ओपीडी) में आधी छूट दी जायेगी। मतदान के दूसरे दिन 8 मई को यह छूट मिलेगी। इण्डियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने स्वीप अभियान में हिस्सेदारी निभाते हुए इस आशय का निर्णय लिया है। एक सौ से ज्यादा संघ के सदस्यों ने अपने अस्पतालों में छूट दिये जाने पर सहमति जताई है। संघ के प्रतिनिधि मण्डल ने जिला कलेक्टर अवनीश शरण से मुलाकात कर इस निर्णय से अवगत कराया। उन्होंने इस आशय का कलेक्टर को ज्ञापन भी सौंपा। कलेक्टर ने आईएमए के इस निर्णय की सराहना करते हुए ओपीडी शुल्क में आधी छूट के लिए धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि इससे लोग मतदान के लिए प्रेरित होंगे और विशेषकर शहरी इलाकों में मतदान प्रतिशत बढ़ेगा। लाभ पाने के लिए उन्हें अमिट स्याही लगे उंगली और सेल्फी युक्त फोटो दिखाना होगा। इस अवसर पर एसपी रजनेश सिंह, निगम आयुक्त अमित कुमार, सीएमएचओ डॉ. सहित आईएमए के अध्यक्ष डॉ. अखिलेश देवरस, सचिव डॉ. सौरभ लुथरा सहित आईएमए के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे। उन्होंने शतप्रतिशत मतदान के लिए संकल्प भी लिया और सभी से मतदान करने की अपील भी की है।

Latest news
*गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी घोषित गंजमती भानु बनीं जिला अध्यक्ष* *छेरका बाधा ग्राम पंचायत में मकान टैक्स वसूली विवाद सरपंच पति और अन्य पर लगाए गए आरोप* *आदिवासी समाज में नई चेतना का संचार* *चैत्र नवरात्रि पर मां नर्मदा में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई पुण्य की डुबकी* *नगर पालिका भाटापारा समय पर जमा करें निकाय कर अवकाश में भी खुला रहेगा कार्यालय* *नवरात्रि में मन्नतों का दर्शन भाटापारा में मातारानी को पत्र अर्पण मेडिकल कॉलेज की मांग* *शहीदों को श्रद्धांजलि भाटापारा में भगत सिंह सुखदेव और राजगुरु की याद में कार्यक्रम आयोजित* *अमरकंटक में जंगल की आग पर काबू, बजरंग दल और ग्रामीणों की तत्परता से टली बड़ी अनहोनी* *कोटा में श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का आयोजन* *कोटा में रामनवमी उत्सव: साईं बाबा सेवा आश्रम में भव्य आयोजन, तैयारियां जोरों पर*