Global news live
कोंडागांवछत्तीसगढ़संपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*खेलो इंडिया जूडो में कोंडागांव की ममता ने लहराया परचम-*

*ग्लोबल न्यूज रिपोर्टर ओमप्रकाश नाग कोण्डागांव से*


*खेलो इंडिया जूडो में कोंडागांव की ममता ने लहराया परचम-*
जिला शिक्षा विभाग समग्र शिक्षा से जिला मीडिया प्रभारी शिक्षक शैलेंद्र ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि शासकीय माध्यमिक शाला ब्लॉक कॉलोनी कोंडागांव,विकासखंड कोंडागांव जिला कोंडागांव की कक्षा छठवीं की छात्रा ममता नेताम ने भारत सरकार के खेल और युवा मंत्रालय की योजना खेलो इंडिया के तत्वाधान में महाराष्ट्र नासिक में आयोजित जूडो प्रतियोगिता 2024 के 36 किलोग्राम वर्ग में गोल्ड मेडल प्राप्त किया है। इससे पूर्व भी ममता नेताम ने विभिन्न स्तर पर मेडल प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया है। छात्रा की सफलता पर शाला की प्रधान पाठक श्रीमती किरण देवांगन,वरिष्ठ शिक्षक मलखम नेताम,प्रभंजन मिश्रा,राहुल कुमार शर्मा, पूजा शुक्ला,भूमिका गौतम सहित समस्त शाला परिवार ने हर्ष व्यक्त किया है। शाला की प्रधान पाठक देवांगन मैम ने विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों में जोश भरते हुए बताया कि आजपढ़ाई के साथ साथ हमें खेल में भी आगे रहना है। इसी से देश का सर्वांगीण विकास होगा।

Latest news
*अपहृत नाबालिग बालिकाओं को सकुशल बरामद कर परिजनों से मिलाया* *एल्डरमैन एवं मनोनीत पार्षदों का भव्य सम्मान समारोह संपन्न* *कोटा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरुण त्रिवेदी के नेतृत्व में एकदिवसीय धरना* *शिवरतन शर्मा बोले - श्रमिक ही देश की प्रगति की नीव हैं* *सीवीआरयू कुलाधिपति संतोष चौबे की डॉ. रमन सिंह और वित्त मंत्री ओपी चौधरी से सौजन्य भेंट* *अमरकंटक के एमआरएफ सेंटर का कलेक्टर  पंचोली ने  किया निरीक्षण* *अमरकंटक में कई दिनों से रिमझिम वर्षा,आषाढ़ माह में छाया घना कोहरा* *3 हजार पौधों का वृहद पौधारोपण* *झोलाछाप डॉक्टरों पर कार्रवाई के नाम पर सिर्फ औपचारिकता का आरोप* *गुरु पूर्णिमा महोत्सव एवं श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का भव्य शुभारंभ*