Global news live
छत्तीसगढ़बिल्हासंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*माध्यमिक शाला बिटकुली में शाला प्रवेश उत्सव का कार्यक्रम संपन्न*

*बिल्हा ग्लोबल न्यूज योगेश शर्मा की रिपोर्ट******माध्यमिक शाला बिटकुली में प्रवेशोत्सव _ नवप्रवेशी विद्यार्थियों का किया गया सम्मान*

*बिट्कुली* – शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिटकुली विकासखंड बिल्हा में   शाला में प्रवेश उत्सव का आयोजन जनप्रतिनिधियों एवं अभिभावकों की उपस्थिति में गरिमामय रूप से किया गया । जिसमें नए प्रवेश प्राप्त छात्रों का तिलक लगाकर जनप्रतिनिधियों के द्वारा  उनका अभिनंदन एवं पुस्तक वितरण का कार्य किया गया । कार्यक्रम में जन भागीदारी समिति के अध्यक्ष श्री शुभम कौशिक के द्वारा  अपने संबोधन में विद्यालय में छात्रों को नियमित उपस्थिति और गंभीरता के साथ अध्ययन के लिए प्रोत्साहित किया गया वहीं ग्राम पंचायत की सरपंच प्रतिनिधि श्री प्रेम मधुकर ने अपने संदेश में विद्यार्थियों को भविष्य निर्माण के लिए सतत अध्ययन और अनुशासन के महत्व को रेखांकित किया जबकि ग्राम के भूतपूर्व उपसरपंच रामखेलावन नौरंगे के द्वारा छात्रों को स्कूल आकर सीखने ,माता पिता का नाम रोशन  करने एवं जीवन में आगे बढ़ने के लिए आवश्यक कौशल के साथ बेहतर अध्ययन के लिए प्रोत्साहित किया गया । शाला के प्राचार्य आर एस शर्मा के द्वारा शाला प्रवेश उत्सव के उद्देश्यों , लक्ष्यों को समझाते हुए बोर्ड कक्षाओं के परीक्षा परिणाम के संबंध में जानकारी प्रदान कर छात्रों को उच्चतम अंक प्राप्त करने ,नियमित उपस्थिति ,अनुशासन और एकाग्रता के साथ अध्ययन हेतु प्रोत्साहित किया गया । कार्यक्रम में संबोधन उपरांत नव प्रवेशी छात्रों को तिलक लगाकर सम्मानित किया गया और पुस्तक वितरण के साथ मिष्ठान द्वारा मुंह मीठा कराया गया जिससे विद्यार्थी काफी प्रसन्नचित दिखाई दिए ।आज के इस कार्यक्रम में शाला विकास समिति के अध्यक्ष शुभम कौशिक ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती प्रमिला  मधुकर, प्रेम मधुकर ,सभापति विकास कौशिक भूतपूर्व उपसरपंच रामखेलावन नारंगे  जगन्नाथ कौशिक , गौरी शंकर निर्मलकर , पूनाराम यादव साधराम नेताम ,शिव गेंदले, अमर दास, श्रीमती श्याम सोरी के साथ विद्यालय की व्याख्याता श्रीमती भारती चंद्रवंशी,  रितु कैटेलिहा , मालती शर्मा ,शकुंतला सोनी ,माधुरी कौशिक , दिलहरण यादव, कीर्ति चंद तिग्गा,कुशल दास महंत , लिपिक पुष्पलता ध्रुव कार्यालय सहायिका मेनका कौशिक एवं विभिन्न ग्रामों से आमंत्रित अभिभावक  उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन चंद्रकांत तिवारी एवं आभार प्रदर्शन दिलहरण यादव के द्वारा किया गया ।

******माध्यमिक शाला बिटकुली में प्रवेशोत्सव _ नवप्रवेशी विद्यार्थियों का किया गया सम्मान

Latest news
*सर्व पिछड़ा वर्ग समाज की बैठक सम्पन्न* *विधायक सुश्री उसेंडी ने 191 लाख रूपए के निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन* *अश्वनी शर्मा ने द.पू. मध्य रेलवे महाप्रबंधक से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा* *आचार्य झम्मन शास्त्री के सानिध्य मे वृन्दावन मे श्रीमदभागवत ज्ञानयज्ञ आयोजन* *कोण्डागांव में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित* *कोण्डागांव पुलिस ने पत्नि की हत्या करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार* *फरसगांव मंडल प्रभारी जितेंद्र सुराना का हुआ स्वागत* *राजेंद्र भारती ने संभाला  विकास प्राधिकरण का कार्यभार* *अमरकंटक में ग्रीष्मकालीन आचार्य प्रशिक्षण वर्ग 05 से 12 मई तक चलेगा * *भिलाई के पटेल अकादमी ने ऑल इंडिया सीनियर बास्केटबॉल ने जीता गोल्ड*