Global news live
भाटापारासंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*नगर पालिका परिषद द्वारा कर्मचारियों को रेनकोट वितरण*

*भाटापारा ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट***

भाटापारा 1 जुलाई/भाटापारा नगर पालिका परिषद् द्वारा बरसात के मौसम को ध्यान में रखते हुए स्वच्छता कर्मचारियों को रेनकोट वितरित किए गए। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष  अश्वनी शर्मा ने कहा कि स्वच्छता कर्मचारी वर्षभर हर परिस्थिति में नगर की सफाई व्यवस्था को बनाए रखने का कार्य करते हैं। ऐसे में बरसात के मौसम में उन्हें सुरक्षित रखने एवं उनकी सुविधा हेतु रेनकोट वितरण एक आवश्यक कदम है।

नगर पालिका प्रशासन की इस पहल से कर्मचारियों में हर्ष देखा गया। उन्होंने रेनकोट प्रदान करने हेतु प्रशासन का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान सभापति सतीश तलरेजा, पार्षद चंद्रशेखर चक्रधरी, देवेंद्र साहू गोवर्धन डहरिया, शुभम राजपूत, मनीष पंजवानी, स्वास्थ निरीक्षक आनंद राठौर, पार्षद प्रतेश राठौर उपस्थित रहे।

अश्वनी शर्मा ने कहा कि स्वच्छता कर्मचारी वर्षभर हर परिस्थिति में नगर की सफाई व्यवस्था को बनाए रखने का कार्य करते हैं। ऐसे में बरसात के मौसम में उन्हें सुरक्षित रखने एवं उनकी सुविधा हेतु रेनकोट वितरण एक आवश्यक कदम है। साथ ही उन्हें निर्देश दिए की नगर में बरसात के दौरान साफ़ सफाई एवं जल भराव के समस्यों को ध्यान देते हुए तत्पर कार्य करे।

इस अवसर पर सभापति  सतीश तलरेजा जी ने कहा कि स्वच्छता कर्मचारी नगर की सफाई व्यवस्था की रीढ़ हैं। उनकी सुरक्षा और सुविधा के लिए रेनकोट वितरण एक महत्वपूर्ण पहल है। साथ ही उन्होंने नगर पालिका के अधिकारियों को निर्देशित किया कि बरसात के दौरान जलभराव एवं स्वच्छता संबंधी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए।

Latest news
*11 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में आयोजक विष्णु अग्रवाल* *विपुल बरमैया  ब्लॉक अध्यक्ष के पद पर निर्विरोध निर्वाचित* *श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन डोंगरी पारा प्रदीप साहू परिवार के द्वारा * *राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने केशकाल में सड़क उन्नयन कार्य का लिया जायजा* *कोण्डागाँव वनमण्डल अंतर्गत समस्त वन प्रबंधन समितियों में बैठक* *महामहिम राष्ट्रपति के समक्ष रंग पुरवईया बस्तर फोक बैंड कोंडागांव की प्रस्तुति* *छ.ग राज्य का सबसे बड़ा संगठन पत्रकार हित में काम करने वाला ग्लोबल  जर्नलिस्ट एंड मिडिया संघ छ.ग की ... *स्मार्ट मीटर पखवाड़ा: 9 व 23 फरवरी 2026* *प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बहुप्रतीक्षित ‘परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम* *परमहंस स्वामी सच्चिदानंद जी महाराज हुए  ब्रह्मलीन*