Global news live
करगी रोड कोटाछत्तीसगढ़संपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*कोटा ब्लॉक के ग्राम पंचायत चपोरा में जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर मैं पहुंचे प्रबल प्रताप जूदेव*

*ग्लोबल न्यूज लाइव गोपाल यादव की रिपोर्ट*
*चपोरा में जनसमस्या निवारण शिविर, मौके पर ही 95 आवेदनों का निराकरण*
*उक्त शिविर में प्रमुख रूप से पहुंचे प्रबल प्रताप जुदेव*
*शासकीय योजनाओं की दी गई जानकारी, विभिन्न योजनाओं से हितग्राही हुए लाभान्वित*
बिलासपुर, 21 अगस्त 2024/ग्रामीणों की समस्याओं और मांगों के निराकरण के लिए राज्य शासन के निर्देश पर जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में आज कोटा ब्लॉक के ग्राम पंचायत चपोरा में शिविर लगाया गया। जिसमें गांवों के स्थानीय नागरिक सहित आस-पास के गांवों के लोगों के आवेदनों और समस्याओं का निराकरण किया गया। शिविर में ग्रामीणों की मांग और शिकायतों से संबंधित 292 आवेदन मिले, इनमें से मौके पर ही 95 आवेदनों का निराकरण किया गया। शिविर में कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण चौहान विकास सिंह ठाकुर ने ग्रामीणों को संबोधित किया। इस अवसर पर एडीएम आर.ए. कुरूवंशी, एसडीएम युगल किशोर उर्वशा, सीईओ युवराज सिन्हा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी और बड़ी संख्या में चपोरा सहित आस-पास के ग्रामीण मौजूद थे। विभागों द्वारा विभागीय योजनाओं के संबंध में ग्रामीणों को जानकारी दी गई। मौसमी बीमारियों से बचाव के उपाय भी स्वास्थ्य विभाग द्वारा ग्रामीणों को बताए गए।
*विभिन्न योजनाओं से हितग्राही हुए लाभान्वित-*
जनसमस्या निवारण शिविर के दौरान हितग्राहियों को विभागीय योजनाओं के तहत सहायता राशि, सामग्री और प्रमाण पत्रों का वितरण किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बच्चों का अन्न प्रासन कराया गया। 13 हितग्राहियों को पेंशन स्वीकृति आदेश, 20 परिवारों को बैल जोड़े, 7 हितग्राहियों को राशन कार्ड, पीएम जनमन आवास योजना के तहत 6 हितग्राहियों को उनके घर की चाबी सौंपी गई। इसके अलावा जाति प्रमाण पत्र और वन अधिकार पत्र भी हितग्राहियों को बांटा गया।
*विभागीय योजनाओं की दी गई जानकारी-*
शिविर में सभी विभागों के अधिकारियों ने शासन की योजनाओं के बारे में विस्तार सेे जानकारी देते हुए उपस्थित हितग्राहियों को बताया कि वे कैसे योजनाओं का लाभ ले सकते है। इसमें स्वास्थ्य, पशु पालन, महिला एवं बाल विकास विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, खाद्य, कृषि, जलसंसाधन विभाग, पुलिस विभाग, समाज कल्याण विभाग, मत्स्य विभाग, श्रम विभाग, डाक विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारियों ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी।

प्रबल प्रताप जुदेव

प्रबल प्रताप सिंह जुदेव छाया विधायक कोटा  ने कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरा देश आगे की ओर तीव्र गति से बढ़ रहा है छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार जन समस्या निवारण शिविर लगाकर लोगों को सरकार की योजना का लाभ पहुंचने का काम कर रही है पंचायत एवं ग्रामीण विकास, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, खाद्य, कृषि, जलसंसाधन विभाग, पुलिस विभाग, समाज कल्याण विभाग, मत्स्य विभाग, श्रम विभाग, डाक विभाग सहित पूरे छत्तीसगढ़ में सभी कार्य साय साय हो रहे हैं।

Latest news
*11 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में आयोजक विष्णु अग्रवाल* *विपुल बरमैया  ब्लॉक अध्यक्ष के पद पर निर्विरोध निर्वाचित* *श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन डोंगरी पारा प्रदीप साहू परिवार के द्वारा * *राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने केशकाल में सड़क उन्नयन कार्य का लिया जायजा* *कोण्डागाँव वनमण्डल अंतर्गत समस्त वन प्रबंधन समितियों में बैठक* *महामहिम राष्ट्रपति के समक्ष रंग पुरवईया बस्तर फोक बैंड कोंडागांव की प्रस्तुति* *छ.ग राज्य का सबसे बड़ा संगठन पत्रकार हित में काम करने वाला ग्लोबल  जर्नलिस्ट एंड मिडिया संघ छ.ग की ... *स्मार्ट मीटर पखवाड़ा: 9 व 23 फरवरी 2026* *प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बहुप्रतीक्षित ‘परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम* *परमहंस स्वामी सच्चिदानंद जी महाराज हुए  ब्रह्मलीन*