
*कोटा सीएमओ की अनदेखी के चलते सफाई व्यवस्था ध्वस्त*
ग्राउंड रिपोर्ट नेगेटिव
कोटा ग्लोबल न्यूज ब्यूरो की रिपोर्ट


कोटा मोहल्ले की सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है क्योंकि कई महीनों से बिल्डिंग मटेरियल पड़ा हुआ है, जिससे आने-जाने में असुविधा हो रही है। वार्ड नंबर 11 में जैसा कि जलभराव, गंदगी और खराब सड़कें। मोहल्ले में जलनिकासी की समस्या गंभीर है, जिससे स्वास्थ्य और जीवन स्तर पर प्रभाव पड़ रहा है। लोग नियमित सफाई और कचरा प्रबंधन प्रणाली की मांग कर रहे हैं
कोटा गौरी शंकर सिद्ध हनुमानमंदिर के पास धौराभाठा रोड़ के पास वाली नाली में गंदा बदबूदार पानी जाम हो रहा है और इससे मलेरिया और डेंग जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। अभी वर्तमान में बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू फैला हुआ है। वहीं कोटा नगर पंचायत में बर्ड फ्लू वायरस को देखते हुए भी नगर में बेखौफ मांस माटन की दुकाने खुली है जिसमें कोई सुरक्षा के इंतजाम नहीं है जिससे बीमारी फैलने की आंशका हैं
इसकी मुख्य वजह सीएमओ की अन देखी दिखाई दें रही है उपरोक्त मामले को मुख्य नगर पालिका अधिकारी राहुल यादव को कई बार अवगत कराने के बाद भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। सीएमओ कोटा नगर का निरीक्षण नहीं करते और अपने कार्यालय में बैठे-बैठे कार्यों का संपादन करते हैं।चौबे कुआं गौरी-शंकर सिद्ध हनुमान मंदिर के पास गंदगी पसरी हुई है, जिससे हवा में उड़कर कचरा मंदिर और कुआं में आता है।
नगर पंचायत के साफ सफाई के नाम से प्लेसमेंट कर्मचारियों को लाखों रुपए का भुगतान किया जाता है।


