अमरकंटक ग्लोबल न्यूजमध्य प्रदेशसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*जंगल में लगी आग से झोपड़ी हुई स्वाहा*

अमरकंटक ग्लोबल न्यूज – श्रवण कुमार उपाध्याय की रिपोर्ट

अमरकंटक – मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली/पवित्र नगरी अमरकंटक के वार्ड क्रमांक 11 में जैन मंदिर के पीछे दोपहर में अचानक आग लग गई । जंगल से शुरू हुई यह आग धीरे-धीरे फैलते हुए बस्ती तक पहुंच गई और वहां बनी एक झोपड़ी को अपनी चपेट में ले लिया ।
देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया जिससे झोपड़ी पूरी तरह जलकर खाक हो गई । बताया जा रहा है कि यह मकान लल्लू उसराठे के पुत्र किशोर उसराठे का था । घटना के समय परिवार के सदस्य बाहर थे जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई लेकिन घरेलू सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया ।
स्थानीय लोग श्यामलाल सेन , हरि सिंह उइके , शक्ति शरण पांडेय आदि ने मौके पर पहुंच और नगर परिषद की अग्निशमन दल आग बुझाने का प्रयास करने पर आग पूरी तरह से बुझा दी गई । वहीं सूचना मिलने पर संबंधित विभाग भी मौके पर पहुंचा । आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है । हालांकि जंगल में लगी आग को ही इसका मुख्य कारण माना जा रहा है ।
घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है तथा पीड़ित परिवार को भारी नुकसान उठाना पड़ा है ।

Latest
*जनसेवा का नया अंदाज आंगन तक पहुंचे अध्यक्ष सुनी माताओं की बात* *अकाल पुरख की फौज का प्रदेश स्तरीय पारिवारिक मिलन समारोह संपन्न* *स्पष्ट जानकारी मांगने के बाद आर टीआई खारिज किया गया जानबूझकर* *अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया क्षमावाणी महोत्सव* *नागरिकों ने सेवा सेतु अभियान में बढ़-चढ़कर दिखाई सहभागिता* * सेवा सेतु शिविर  में बृजमोहन  और शिवरतन  ने बांटे प्रमाण पत्र* *ब्रेकिंग न्यूज़ कोटा वन माफिया पर शिकंजा डीएफओ नीरज यादव की टीम ने 1.024 घनमीटर सागौन जप्त किया* *ब्रेकिंग न्यूज़ अग्रवाल समाज का पुनीत कार्य36 युवाओं के रक्तदान से गर्वित हुआ कोटा*

*ब्रेकिंग न्यूज़ रेत पर फैसला कोर्ट ने कहा नदी के स्वरूप पर्यावरण पर असर* *गांधी जयंती पर विद्यालय द्वारा अनेक कार्यक्रम आयोजित*