
करगी रोड कोटाछत्तीसगढ़संपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज
*कोटा में रामनवमी उत्सव: साईं बाबा सेवा आश्रम में भव्य आयोजन, तैयारियां जोरों पर*
कोटा ग्लोबल न्यूज नारायण यादव की रिपोर्ट
धार्मिक समाचार
कोटा ग्लोबल न्यूज करगीरोड स्थित श्री साईं बाबा सेवा आश्रम में रामनवमी उत्सव की तैयारियां जोरों पर हैं। आश्रम में साफ-सफाई, रंगाई-पुताई और सजावट का काम तेजी से चल रहा है। रामनवमी के दिन विशेष पूजा-अर्चना, साईं सच्चरित्र पाठ, भजन-कीर्तन और विशाल भंडारे का आयोजन होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 5 बजे काकड़ आरती से होगी, इसके बाद सुबह 8 बजे बाबा का मंगल स्नान और विशेष पूजा होगी। दोपहर 1 बजे महाभोग अर्पित कर भंडारे का आयोजन होगा। शाम 4 बजे साईं बाबा की भव्य पालकी शोभायात्रा नगर भ्रमण के लिए निकलेगी । उपरोक्त साईं मंदिर कार्यक्रम की जानकारी कैलाश गुप्ता रामचंद्र गुप्ता के द्वारा दी गई।
