Global news live
अमरकंटक ग्लोबल न्यूजसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*श्री कल्याण सेवा आश्रम द्वारा छात्र हित में दो नवीन स्कूल बसों का संचालन*

अमरकंटक ग्लोबल न्यूज – श्रवण कुमार उपाध्याय की रिपोर्ट

श्री कल्याण सेवा आश्रम द्वारा छात्र हित में दो नवीन स्कूल बसों का संचालन

अमरकंटक – मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली पवित्र नगरी अमरकंटक में स्थित कल्याण सेवा आश्रम ने वनांचल क्षेत्र के विद्यार्थियों की सुविधा एवं उनके उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखते हुए श्री कल्याण सेवा आश्रम  अमरकंटक द्वारा एक सराहनीय एवं दूरदर्शी पहल की गई है । कल्याणिका केंद्रीय शिक्षा निकेतन विद्यालय पटना (राजेंद्रग्राम) में छात्र-छात्राओं की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए आश्रम द्वारा दो नवीन स्कूल बसों का क्रय कर विद्यालय को समर्पित किया गया है ।
उल्लेखनीय है कि दूरस्थ अंचलों से आने वाले विद्यार्थियों को विद्यालय तक पहुंचने में काफी असुविधाओं का सामना करना पड़ता था । कई छात्र-छात्राएं केवल आवागमन की कठिनाइयों के कारण नियमित रूप से शिक्षा प्राप्त नहीं कर पा रहे थे । इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए आश्रम द्वारा विद्यालय की परिवहन सुविधा का विस्तार किया गया है जिससे अब दूरदराज क्षेत्रों के विद्यार्थियों को भी सहज एवं सुरक्षित आवागमन की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी ।
इस संबंध में कल्याण सेवा आश्रम के प्रबंध न्यासी स्वामी हिमाद्री मुनि जी महाराज ने बताया कि वनांचल क्षेत्र में शिक्षा का प्रकाश प्रत्येक घर तक पहुंचे , इसी पावन उद्देश्य से परम तपस्वी वीतराग बाबा कल्याण दास जी महाराज के आशीर्वाद से कल्याणिका विद्यालय की स्थापना की गई थी और। समय के साथ विद्यार्थियों की संख्या में निरंतर वृद्धि हो रही है जिसके चलते बेहतर परिवहन व्यवस्था की आवश्यकता अनुभव की जा रही थी ।
उन्होंने बताया कि विद्यालय में पूर्व से तीन बसें संचालित हो रही थीं  किंतु पिछले दो वर्षों में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ने से अतिरिक्त बसों की आवश्यकता महसूस की जा रही थी । इसी आवश्यकता की पूर्ति हेतु दो और नवीन बसों की व्यवस्था की गई है । अब कुल पांच बसों के संचालन से छात्र-छात्राओं को सुरक्षित , सुगम एवं समयबद्ध परिवहन सुविधा मिल सकेगी ।
स्वामी जी ने कहा कि विद्यार्थियों को शिक्षा प्राप्त करने में किसी प्रकार की बाधा न हो यही आश्रम का प्रमुख उद्देश्य है । संस्थान का लक्ष्य केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना ही नहीं  बल्कि राष्ट्र निर्माण में सक्षम , संस्कारित एवं जागरूक नागरिक तैयार करना भी है ।
इस अवसर पर स्वामी जगदीशानंद जी महाराज , स्वामी हारस्वरूप जी महाराज , स्वामी सुंदरानंद जी महाराज , स्वामी धर्मानंद जी महाराज , स्वामी शांतानंद जी महाराज , स्वामी धूनी दास , डॉ. आशुतोष पाठक  सहित आश्रम के अनेक श्रद्धालु एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे । सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे शिक्षा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया ।
इस प्रकार श्री कल्याण सेवा आश्रम का यह प्रयास वनांचल क्षेत्र में शिक्षा के प्रसार एवं विद्यार्थियों की सुविधा सुनिश्चित करने की दिशा में एक प्रेरणादायी कदम सिद्ध हो रहा है ।

Latest news
*श्री कल्याण सेवा आश्रम द्वारा छात्र हित में दो नवीन स्कूल बसों का संचालन* *अमरकंटक के रामघाट में 66 वर्षीय वृद्ध का शव मिलने से मचा हड़कंप* *हनुमान जयंती पर अखंड चौबीस घंटे का कीर्तन* *कोटा नगर पालिका अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से मांगी विकास कार्यों की स्वीकृति* * पत्रकार हितो की रक्षा के लिए समर्पित होकर कार्य करेंगे  उपेंद्र गौतम प्रदेशाध्यक्ष* *अमरकंटक में 70 संतों की तपस्वी जमात का कल्याण सेवा आश्रम में हुआ भव्य सत्कार* *जंगल में लगी आग से झोपड़ी हुई स्वाहा* *अमरकंटक भाजपा मंडल कार्यकारिणी घोषित, जिम्मेदारियां सौंपी गईं* *बूथ कमेटियों के गठन के लिए कांग्रेस भवन में बैठक हुई* *बलौदा बाजार भाटापारा में ऑयल और गैस की उपलब्धता और शिकायत दर्ज करने की जानकारी*