अमरकंटक ग्लोबल न्यूजसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*अमरकंटक के रामघाट में 66 वर्षीय वृद्ध का शव मिलने से मचा हड़कंप*

अमरकंटक ग्लोबल न्यूज – श्रवण कुमार उपाध्याय की रिपोर्ट

अमरकंटक – मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली पवित्र नगरी अमरकंटक जो मध्य प्रदेश के प्रमुख पर्यटन एवं धार्मिक तीर्थ स्थल है जहां मंगलवार 31 मार्च 26 को उस समय सनसनी फैल गई जब मां नर्मदा नदी  रामघाट के दक्षिणी तट पर पानी के ऊपर सीढ़ियों के पास एक 66 वर्षीय वृद्ध का शव संदिग्ध अवस्था में मिला ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दोपहर लगभग 3:30 बजे नगर परिषद अमरकंटक के सफाई कर्मी प्रतिदिन की भांति रामघाट में सफाई कार्य कर रहे थे , इसी दौरान उन्हें सीढ़ियों के पास पानी में कुछ संदिग्ध दिखाई दिया । पास जाकर देखने पर एक वृद्ध व्यक्ति औंधे मुंह पानी अंदर सीढ़ियों में पड़ा मिला जिसका आधा शरीर पानी में और आधा बाहर था । तत्काल इसकी सूचना संबंधित अधिकारियों को दी गई ।
घटना की जानकारी मिलते ही थाना अमरकंटक पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से शव को बाहर निकाला गया । मृतक की पहचान पुन्नू लाल यादव (66 वर्ष) पिता भूरूंग यादव निवासी वार्ड क्रमांक 9 नर्मदा मंदिर रोड अमरकंटक के रूप में हुई है । वह मूलतः करंजिया जिला डिंडोरी के निवासी थे और अमरकंटक में अपनी बेटी के साथ रहकर नारियल प्रसाद की दुकान चलाते थे ।
बताया जा रहा है कि घटना के समय मृतक की बेटी किसी कार्य से डिंडोरी जिले में आयोजित कनकधारा कार्यक्रम में शामिल होने गई हुई थी । घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है जिनके आने की प्रतीक्षा की जा रही है
प्राथमिक जानकारी में मृतक के सिर पर चोट के निशान भी पाए गए हैं  फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में ले लिया है ।
उप निरीक्षक पी.एस. बघेल के निर्देशन में सहायक उप निरीक्षक ईश्वर यादव एवं प्रधान आरक्षक प्रवीण कुजूर द्वारा मामले की जांच की जा रही है । वहीं घटनास्थल पर आरक्षक कृष्णा सिंह राजावत , नगर सैनिक गोकुल टांडिया तथा बी.एस. श्याम पुलिस बल के साथ मौजूद रहे ।
इस घटना से क्षेत्र में एक बार फिर दहशत और चर्चा का माहौल बन गया है क्योंकि रामघाट में पहले भी इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं । पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले की विस्तृत जांच कर रही है ।

Latest
*एस बीआई कर्मचारियों का एक दिवसीय धरना* *अमरकंटक में 21 दिवसीय कलश वंदन यात्रा का भव्य समापन* *इन्द्र साव ने मंडी सचिव चुन्नी लाल ध्रुव को दी बधाई* *स्वच्छ भारत मिशन में ₹71,600 के भुगतान अंतर पर उठे सवाल* *ज. पं . से ग्राम पंचायत तक भ्रष्टाचार कार्रवाई के नाम पर सिर्फ जांच   नेवसा में 5.42 लाख के गबन का ... *ब्रेकिंग न्यूज़ अश्वनी शर्मा ने विभागीय समीक्षा बैठक ली* *ब्रेकिंग न्यूज़ कोटा ज.पं .के ग्राम पं. तुलुफ में रेल लाइन पार मोहली में गुणवत्ता फेल आमागोहन में अ... *सेवा संकल्प कार्यशाला में शामिल हुए वरिष्ठ भाजपा नेता शिवरतन शर्मा* *मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्टार्टअप एवं NIPUN मिशन को दी मंजूरी* *हरिभूमि हरियाली अभियान के तहत CVRU में पौधारोपण*