Global news live
उत्तर प्रदेश ग्लोबल न्यूज वेबप्रयागराज ग्लोबल न्यूजसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*त्रिवेणी संगम में सांसद संबित पात्रा और गायक कैलाश खेर ने पुण्य स्नान कर  महाकुंभ की भव्यता को सराहा*

*प्रयागराज ग्लोबल न्यूज राम आसरे की रिपोर्ट*

त्रिवेणी संगम में सांसद संबित पात्रा और गायक कैलाश खेर ने पुण्य स्नान कर  महाकुंभ की भव्यता को सराहा

60 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने संगम में लगाई आस्था की डुबकी

प्रयागराज। महाकुंभ नगर, लोकसभा सांसद  संबित पात्रा ने आज त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान किया और महाकुंभ 2025 की भव्यता की सराहना की। उनके साथ प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर ने भी स्नान किया और आयोजन की उत्कृष्ट व्यवस्थाओं देखकर हुए अभिभूत।
   संबित पात्रा ने कहा कि यहां आना और पवित्र डुबकी लगाना सौभाग्य की बात है। मैंने पुरी से प्रयागराज की यात्रा की और यहां आकर महसूस हुआ कि जन्मों के पुण्य से ही महाकुंभ संगम स्नान का अवसर मिलता है। महाकुंभ की व्यवस्थाएं अभूतपूर्व हैं, सड़कों की सुव्यवस्था से लेकर श्रद्धालुओं के मार्गदर्शन हेतु अनाउंसमेंट तक, हर छोटी से छोटी चीज़ का ध्यान रखा जा रहा है।
  गायक कैलाश खेर ने भी इस धार्मिक आयोजन की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस तरह का आयोजन विश्व में कहीं और देखने को नहीं मिलता। उन्होंने कहा कि महाकुंभ भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिकता का जीवंत प्रतीक है।

Latest news
*माँ नर्मदा मंदिर ट्रस्ट की बैठक फिर टालने की मांग विधायक ने कलेक्टर को लिखा पत्र* *शारदा आश्रम से निकाली गई  भगवान जगन्नाथ जी की भव्य रथयात्रा* * नर्मदा मंदिर ट्रस्ट पर विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को ने उठाए सवाल* *भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में हुए शामिल हुए शिवरतन शर्मा* *बिलासपुर संभाग obc मोर्चा का सह प्रभारी बनाए गए आशीष जायसवाल* *गोपाल एवं  वास्तु पूजन महोत्सव संपन्न* *कोरबा में रमेश जायसवाल को मिली संगठन में बड़ी जिम्मेदारी* *विधानसभा सचिवालय में पत्रकारों के हितों एवं छत्तीसगढ़ी भाषा के विकास को लेकर ग्लोबल जर्नलिस्ट एंड म... *पंजीयन पुस्तिका के पूजन के साथ ही रामायण ज्ञान परीक्षा के लिए पंजीयन प्रारंभ* *राम मंदिर चंदा चोरी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन*