Global news live
भाटापारासंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*पांच दिवसी राष्ट्रीय मेला का आयोजन 14 जनवरी से 18 जनवरी तक*

*भाटापारा ग्लोबल न्यूज जुगल तिवारी की रिपोर्ट*

भाटापारा 20 नवंबर/पांच दिवसीय राष्ट्रीय रामायण मेला समिति भाटापारा की बैठक संपन्न हुई। बैठक में बताया गया कि पांच दिवसीय राष्ट्रीय रामायण मेला नगर के बीचोंबीच रामलीला मैदान में आगामी चोदह जनवरी बुधवार से अठारह जनवरी रविवार तक होगा। मंच व्यवस्था नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष अश्विनी शर्मा  करेंगे। विधायक इन्द्र साव भी कार्यक्रम की सफलता के लिए योगदान करेंगे। बैठक में यह भी बताया गया कि राष्ट्रीय रामायण मेला में भाग लेने के लिए विभिन्न राज्यों के मानस मर्मज्ञों प्रवचन कर्ताओं,भजन मंडलियों, धार्मिक प्रस्तुति देने वाले कलाकारों और संत महात्माओं को आमंत्रित किया जा रहा है। श्री लंका के कलाकारों को भी आमंत्रित किया जा रहा है। बैठक में अपील पत्रक ,रसीद और लेटर पेड अतिशीघ्र छपवाने का प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में  मोहन केसरवानी अधिवक्ता ने कार्यक्रम के दौरान पांच दिनों तक अपनी कार को निशुल्क देने की घोषणा की है।
बैठक में उपस्थित सभी भाई बहनों ने कार्यक्रम को नगर वासियों के सहयोगी से सफल बनाने का संकल्प लिया। बैठक में डाक्टर ललित सिंह ठाकुर, बिहारी लाल अग्रवाल, भंवर सिंह साहू, डाक्टर वीणा साहू, कल्याण सिंह ठाकुर, डाक्टर खुमान सिंह वर्मा, सुनील अग्रवाल, मोहन केसरवानी, बुद्धेश्वर वर्मा, गिरधर गोपाल शर्मा,ग़ौरी भृगु,  नीरा देवी साहू, सीमा मल, सती साहू,  विनीता वर्मा आदि उपस्थित थे।

Latest news
*गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी घोषित गंजमती भानु बनीं जिला अध्यक्ष* *छेरका बाधा ग्राम पंचायत में मकान टैक्स वसूली विवाद सरपंच पति और अन्य पर लगाए गए आरोप* *आदिवासी समाज में नई चेतना का संचार* *चैत्र नवरात्रि पर मां नर्मदा में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई पुण्य की डुबकी* *नगर पालिका भाटापारा समय पर जमा करें निकाय कर अवकाश में भी खुला रहेगा कार्यालय* *नवरात्रि में मन्नतों का दर्शन भाटापारा में मातारानी को पत्र अर्पण मेडिकल कॉलेज की मांग* *शहीदों को श्रद्धांजलि भाटापारा में भगत सिंह सुखदेव और राजगुरु की याद में कार्यक्रम आयोजित* *अमरकंटक में जंगल की आग पर काबू, बजरंग दल और ग्रामीणों की तत्परता से टली बड़ी अनहोनी* *कोटा में श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का आयोजन* *कोटा में रामनवमी उत्सव: साईं बाबा सेवा आश्रम में भव्य आयोजन, तैयारियां जोरों पर*