Global news live
कोंडागांव

*कोंडागांव पुलिस के द्वारा व्यापक जागरूकता अभियान *

*ग्लोबल न्यूज रिपोर्टर ओमप्रकाश नाग कोण्डागांव से*



दिनांक 01/07/2024 से लागू होने वाले नए कानून के संबंध में लोगो को जागरूक करने हेतु थाना कोंडागांव पुलिस के द्वारा व्यापक जागरूकता अभियान के तहत ग्राम संबलपुर और ग्राम बम्हनी में लगाया गया कार्यशाला।

दिनांक 01/07/2024 से देश में लागू हो रहे नए कानून भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 और भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 के संबंध में जानकारी प्रदान करने एवं जागरूक करने हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कोंडागांव श्री वाय अक्षय कुमार (IPS), के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोंडागांव रुपेश कुमार डांडे, और पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कोंडागांव रुपेश कुमार के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी कोंडागांव के नेतृत्व में आज दिनांक 28/06/24 दिन शुक्रवार को थाना क्षेत्र के ग्राम सम्बलपुर, बम्हनी स्कूलों में जाकर अध्यापक व विद्यार्थियों एवं बम्हनी संकुल के शिक्षकों का कार्यशाला आयोजित किया गया। कार्यशाला में थाना प्रभारी निरीक्षक सौरभ उपाध्याय ने नवीन कानून, भारतीय न्याय संहिता 2023,भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 एवं भारतीय साक्ष्य संहिता 2023 के विषय में जानकारी प्रदान किया साथ ही साइबर अपराध, महिला संबंधित अपराध, अभिव्यक्ति एप, नशा मुक्ति के संबंध में जानकारी प्रदान किया, साथ ही यातायात प्रभारी उप निरीक्षक ज्ञानेद्र चौहान ने यातायात नियमों के संबंध मे जानकारी प्रदान करते हुए यातायात नियम का पालन करने हेतु समझाइश देते हुए हेलमेट पहनकर दो पहिया वाहन चलाने हिदायत दिया और वाहन चलाते समय आवश्यक दस्तावेज साथ रखने अपील किया।उपरोक्त अवसर पर पुलिस थाना कोंडागांव प्रभारी निरीक्षक सौरभ उपाध्याय, यातायात प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह चौहान,प्रधान आरक्षक 227 पन्ना देहारी, महिला प्रधान आरक्षक 325, आरक्षक 757,407 उपस्थित रहे श्रीमान जी सादर सुचनार्थ

Latest news
*भाटापारा को मिली विकास संस्कृति और राष्ट्रगौरव की नई सौगात* *अधिमास में अमरकंटक पहुंचीं संन्यासि स्वामी हर्षानंद गिरी* *जिला निर्माण को लेकर संघर्ष समिति  ने विधानसभा अध्यक्ष से की मुलाक़ात* *गरीब, किसान महिला और युवा के उत्थान को समर्पित रहे 12 साल भाजपा* *ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर नगर परिषद की बड़ी पहल* *अधिमास एवं सोमवती अमावस्या पर अमरकंटक में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब* *भूमिपूजन समारोह की तैयारियां पूर्ण नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी  ने किया स्थल निरीक्षण* *पत्रकार हितों की आवाज पहुंची मुख्यमंत्री सचिवालय तक जनसंपर्क विभाग को कार्रवाई के निर्देश* *अमरकंटक  घाट के समीप सुलभ शौचालय महीनों से बंद* *श्रद्धालुओं ने मां नर्मदा को ओढ़ाई 111 मीटर लंबी चुनरी*