Global news live
अमरकंटक ग्लोबल न्यूजसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*अधिमास एवं सोमवती अमावस्या पर अमरकंटक में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब*

अमरकंटक ग्लोबल न्यूज – श्रवण कुमार उपाध्याय की रिपोर्ट

लाखों श्रद्धालुओं ने किया नर्मदा स्नान

अमरकंटक – मां नर्मदा की पावन उद्गम स्थली /  धार्मिक नगरी अमरकंटक में अधिमास और सोमवती अमावस्या के शुभ अवसर पर श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला ।

सोमवार को लाखों श्रद्धालु , तीर्थयात्रीयों एवं पर्यटक देश के विभिन्न क्षेत्रों से अमरकंटक पहुंचे और मां नर्मदा के पवित्र तटों पर स्नान कर पूजा-अर्चना एवं दान-पुण्य किया ।

प्रातःकाल से ही नर्मदा उद्गम क्षेत्र , तीर्थ कोटि घाट , रामघाट तथा अन्य प्रमुख घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी । श्रद्धालुओं ने मां नर्मदा के पावन जल में स्नान कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि एवं मंगल कामना की । स्नान के पश्चात श्रद्धालु मां नर्मदा मंदिर पहुंचे  जहां उन्होंने विधि-विधान से दर्शन-पूजन कर पुण्य लाभ अर्जित किया ।
इसके उपरांत श्रद्धालुओं ने अमरकंटक स्थित विभिन्न धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों का भ्रमण कर प्राकृतिक सौंदर्य और आध्यात्मिक वातावरण का आनंद लिया । पूरे दिन नगर में भक्तिमय माहौल बना रहा तथा प्रमुख मंदिरों एवं धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं ।

पिपरिया कला एवं कैमोर (जिला कटनी) से आए श्रद्धालु पंडित रामानुज मिश्रा और पंडित रघुनाथ द्विवेदी ने बताया कि अमरकंटक केवल प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण पर्यटन स्थल ही नहीं बल्कि मां नर्मदा की पावन उद्गम स्थली होने के कारण अत्यंत महत्वपूर्ण तीर्थ क्षेत्र भी है । उन्होंने कहा कि सोमवती अमावस्या के पावन अवसर पर यहां स्नान एवं दर्शन कर उन्हें आत्मिक शांति और विशेष पुण्य लाभ की अनुभूति हुई ।

अधिमास और सोमवती अमावस्या के संयोग ने अमरकंटक की धार्मिक महत्ता को और अधिक बढ़ा दिया जिसके चलते पूरे दिन श्रद्धालुओं का आगमन निरंतर जारी रहा और पवित्र नगरी आस्था के रंग में सराबोर नजर आई ।

Latest news
*ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर नगर परिषद की बड़ी पहल* *अधिमास एवं सोमवती अमावस्या पर अमरकंटक में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब* *भूमिपूजन समारोह की तैयारियां पूर्ण नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी  ने किया स्थल निरीक्षण* *पत्रकार हितों की आवाज पहुंची मुख्यमंत्री सचिवालय तक जनसंपर्क विभाग को कार्रवाई के निर्देश* *अमरकंटक  घाट के समीप सुलभ शौचालय महीनों से बंद* *श्रद्धालुओं ने मां नर्मदा को ओढ़ाई 111 मीटर लंबी चुनरी* *सिंधी अकादमी की अध्यक्ष सुषमा जेठानी ने मंत्री राजेश अग्रवाल से की सौजन्य मुलाकात*  *रमन लाल अग्रवाल ने किया देहदान* *धर्मांतरण मामले को लेकर  दीपक  ने कलेक्टर और एसपी को सौपा  ज्ञापन* *सीसी रोड का भाजपा नेता शिवरतन  ने किया भूमिपूजन*