Global news live
अमरकंटक ग्लोबल न्यूजगौरेला पेंड्रा मरवाहीमध्य प्रदेशसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*श्रद्धालुओं ने मां नर्मदा को ओढ़ाई 111 मीटर लंबी चुनरी*

अमरकंटक ग्लोबल न्यूज – श्रवण कुमार उपाध्याय की रिपोर्ट

अमरकंटक में राजस्थानी श्रद्धालुओं ने मां नर्मदा को ओढ़ाई 111 मीटर लंबी चुनरी

ज्येष्ठ अधिमास में दर्शन-पूजन के लिए उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

अमरकंटक – मां नर्मदा की उद्गम स्थली / पवित्र नगरी अमरकंटक में ज्येष्ठ अधिमास की श्राद्ध अमावस्या के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी । देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने मां नर्मदा के पावन जल में स्नान कर पूजा-अर्चना की तथा नर्मदा मंदिर पहुंचकर मां के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया ।

रविवार सुबह से ही नर्मदा तट के विभिन्न घाटों पर श्रद्धालुओं का जमावड़ा देखने को मिला । भक्तजन स्नान , ध्यान एवं जप-तप के साथ धार्मिक अनुष्ठानों में शामिल हुए । नर्मदा मंदिर में दर्शन के लिए लंबी कतारें लगी रहीं और पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण से सराबोर दिखाई दिया ।

इसी क्रम में शांतिकुटी आश्रम में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के दौरान राजस्थान से आए श्रद्धालुओं ने विशेष धार्मिक आयोजन करते हुए मां नर्मदा को 111 मीटर लंबी चुनरी अर्पित की । कथा व्यास श्री अशोक भाई जी (नंदन वन वाले) , भीलवाड़ा (राजस्थान) के सान्निध्य में संस्कृति परिवार नंदन वन तपोभूमि सुवाणा  भीलवाड़ा से जुड़े  श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर सलिला मां नर्मदा को चुनरी अर्पित की ।
श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिवस भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का आयोजन भी बड़े हर्षोल्लास और भक्ति भाव के साथ मनाया गया । इस अवसर पर शांतिकुटी आश्रम के श्रीमहंत स्वामी रामभूषण दास जी महाराज सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे ।
इन दिनों अमरकंटक का संपूर्ण क्षेत्र धार्मिक एवं आध्यात्मिक रंग में रंगा हुआ है । शांतिकुटी आश्रम , कल्याण सेवा आश्रम , मृत्युंजय आश्रम , गुरु नानक गुरुद्वारा तथा आरंडी संगम सहित विभिन्न धार्मिक स्थलों पर कथा , प्रवचन एवं अनुष्ठानों का आयोजन जारी है ।
श्रद्धालु बड़ी संख्या में इन आयोजनों में भाग लेकर धर्म लाभ अर्जित कर रहे हैं ।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अधिमास में स्नान , दान , जप , तप और पूजा-अर्चना का विशेष महत्व माना गया है । यही कारण है कि इन दिनों अमरकंटक में श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है और पूरा क्षेत्र भक्ति एवं श्रद्धा के वातावरण से गुंजायमान है ।
स्थानीय लोगों का मानना है कि आगामी यानी आज सोमवार को सोमवती अमावस्या पर श्रद्धालुओं की संख्या में और अधिक वृद्धि होने की संभावना है ।

Latest news
*अमरकंटक  घाट के समीप सुलभ शौचालय महीनों से बंद* *श्रद्धालुओं ने मां नर्मदा को ओढ़ाई 111 मीटर लंबी चुनरी* *सिंधी अकादमी की अध्यक्ष सुषमा जेठानी ने मंत्री राजेश अग्रवाल से की सौजन्य मुलाकात*  *रमन लाल अग्रवाल ने किया देहदान* *धर्मांतरण मामले को लेकर  दीपक  ने कलेक्टर और एसपी को सौपा  ज्ञापन* *सीसी रोड का भाजपा नेता शिवरतन  ने किया भूमिपूजन* *अमरकंटक के शांतिकुटी आश्रम में श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन* *राजस्व मंत्री ने बलौदाबाजार में लगभग साढ़े तीन करोड़ के विकास कार्यो की दी सौगात* *13 जून आज रायपुर के इंडोर स्टेडियम में उमड़ेगा NHM कर्मियों का जनसैलाब* *शिखा सिंह राजपूत का आरक्षक पद पर चयन  क्षेत्र का बढ़ाया मान*