रायपुर

*शिक्षा मंत्री रविंद्र चौबे ने शिक्षा विभाग के मामले को लेकर एफ आई आर के निर्देश दिए*

रायपुर ब्यूरो@ शिक्षा विभाग का पोस्टिंग घोटाले का मामला मैं मंत्री ने एफ आई आर करने की निर्देश दिए ।शिक्षा विभाग के पदोन्नति का मामला को लेकर शिक्षा मंत्री रविंद्र चौबे ने मंत्रालय रायपुर में अधिकारियों के साथ बैठक ली और बैठक में अधिकारियों को नए सिरे से पोस्टिंग करने का निर्देश दिए एवं दोषी अधिकारियों पर एफआईआर दर्ज करने के निर्देश भी दिए उक्त मामला शिक्षक प्रमोशन का है जिसकी संशोधित लिस्ट पहले ही जारी की जा चुकी है अब इसे रद्द करने का आदेश भी दिया गया और इसी मामले पर कुछ ज्वाइन डायरेक्टर को भी निलंबित किया गया था अब उनके खिलाफ भी एफआईआर दर्ज करने के निर्देश मंत्री रविंद्र चौबे ने दिए लगातार मिल रही शिकायत के बाद मंत्रालय के अधिकारियों के साथ बैठक की जिसमें सभी संभागों की कमिश्नर को जांच करने के आदेश दिए गए इसके बाद दुर्ग बिलासपुर रायपुर और सरगुजा के संयुक्त संचालक के खिलाफ जांच रिपोर्ट में गड़बड़ी पाई गई कुछ को सस्पेंड भी कर दिया गया ।जारी हुए संशोधन लिस्ट को भी तत्काल प्रभाव से निरस्त करने का आदेश मंत्री रविंद्र चौबे ने अधिकारियों को दिए इन अधिकारियों पर हुई कार्यवाही एस के गेंदले विकास शिक्षा अधिकारी जिला बलौदा बाजार भाटापारा, सीएस ध्रुव जिला शिक्षा अधिकारी बलोदा बाजार भाटापारा, शैल सिन्हा सहायक संचालक शिक्षा संभागीय कार्यालय रायपुर, उषा किरण खलखो सहायक संचालक संभागीय कार्यालय रायपुर, आरके वर्मा प्राचार्य डायट रायपुर, डीएल ध्रुव सहायक संचालक संभाग शिक्षा कार्यालय रायपुर, के कुमार तत्कालीन संयुक्त संचालक रायपुर संजय पुरी गोस्वामी ब्लॉक शिक्षा अधिकारी धरसीवा जिला रायपुर इन अधिकारियों को निलंबित किया गया आगे भी इस तरह की शिकायत मिलने पर त्वरित कार्यवाही की जाएगी

Latest
*सवा लाख श्रीसूक्त पाठ एवं दो लाख हवन का भव्य धार्मिक अनुष्ठान जारी* *लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान* *उद्गम क्षेत्र से 300 मीटर के दायरे में निर्माण प्रतिबंधित* *आज फुटबॉल टूर्नामेंट में विधायक होंगे शामिल* *विराट संत सम्मेलन की तैयारियां शुरू, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को दिया आमंत्रण* *लकड़ी तस्करी की पोल, वन विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल* *धुंधी महामाया मंदिर मार्ग बना मौत का गड्ढा श्रद्धालुओं का चलना दूभर* *सरयू साहित्य परिषद द्वारा दीपावली महापर्व पर विविध डगर दीप अर्पण अनुष्ठान* *अमरकंटक के कपिलधारा  में 20 दुकानों को हटाया गया* *विजयादशमी पर RSS का शौर्य पथ  86 स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन*