बिलासपुरसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*कोटा के खाद्य निरीक्षक शेख अब्दुल कादिर को सरकारी काम में लापरवाही के चलते निलंबित कर दिया गया है*


***ग्लोबल न्यूज लाइव वेब हरीश चौबे की रिपोर्ट*दायित्व के निर्वहन में लापरवाही, खाद्य निरीक्षक निलंबित*
बिलासपुर, 20 मई 2024/कोटा के खाद्य निरीक्षक शेख अब्दुल कादिर को सरकारी काम में लापरवाही के चलते निलंबित कर दिया गया है। कलेक्टर अवनीश शरण ने कोटा एसडीएम से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर आज निलंबन की कार्रवाई करते हुए आदेश जारी किये हैं। जारी आदेश के अनुसार कादिर पर अपने प्रभार क्षेत्र कोटा की राशन दुकानों का सतत् निरीक्षण नहीं करने, आम जनता की समस्याओं को ध्यान में नहीं रखने तथा राशन संबंधी उनकी समस्याओं को नजरअंदाज किये जाने का आरोप लगाया गया है। एवं उनके द्वारा फोन नहीं उठाना छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियम 1966 की प्रावधानों के तहत निलंबन किया गया है। निलंबन अवधि में खाद्य निरीक्षक को जिला कार्यालय के खाद्य शाखा में अटैच किया गया है। उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।

Latest
*विधायक  जिलाध्यक्ष  हजारों श्रद्धालुओं ने नर्मदा जी में किया जलाभिषेक* *51 किलोमीटर की विशाल पैदल कांवड़ यात्रा* *कोलकाता की श्रद्धालु  माया चांदवासिया ने मां नर्मदा को अर्पित की 51 मीटर चुनरी* *अमरकंटक में श्रावण की वर्षा प्रकृति का सौंदर्य और जनजीवन की चुनौतियां* *पुरानी पीढ़ी इंतजार में चली गई नई पीढ़ी आज भी कीचड़ में करहीकछार के आश्रित ग्रामों की सड़क कब बनेगी... *महामाया मंदिर गेट बना अखाड़ा भाजपा के दो पक्षआपस में भिड़े दोनों ने थाने में कराई FIR* *बेलपान से रतनपुर तक भगवा सैलाब 10 से 15 हजार कांवरिए करेंगे भगवान शंकर को मां नर्मदा जलाभिषेक* *कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव के धरने के बाद RMKK रोड का सुधार कार्य तेज* *धमतरी में लहराया रतनपुर का परचम सेजस कन्या की 3 छात्राओं ने जीता गोल्ड* *देवघर जैसा नजारा भगवा वस्त्रों में डूबा कोटा, सड़कों पर दिखे हजारों शिवभक्त*