Global news live
बिलासपुर

*ग्रामीणों और किसानों की समस्याओं का करें त्वरित निराकरण*

*बिलासपुर ग्लोबल न्यूज़ ब्यूरो @
*कलेक्टर ने ली राजस्व अधिकारियों की बैठक*

*ग्रामीणों और किसानों की समस्याओं का करें त्वरित निराकरण*

*राजस्व प्रकरणों का समय-सीमा में हो निपटारा*
बिलासपुर, 22 मार्च 2024/कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने आज जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में जिले के सभी राजस्व अधिकारियों की बैठक लेकर राजस्व प्रकरणों के साथ-साथ लोकसभा निर्वाचन की तैयारी के संबंध में विस्तृत चर्चा की। उन्होंने लंबित राजस्व प्रकरणों की गहन समीक्षा कर समय-सीमा में निराकरण के निर्देश भी अधिकारियों को दिए।
कलेक्टर ने विवादित-अविवादित नामांतरण, विवादित-अविवादित बटंवारा, सीमांकन, व्यपवर्तन, वृक्ष कटाई के आवेदनों पर ई-कोर्ट अनुसार न्यायालयवार पीठासीन अधिकारियों से चर्चा की। उन्होंने छोटे-छोटे कामों के लिए कार्यालय में आने वाले ग्रामीणों और किसानों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए उनकी समस्याओं का जल्द निराकृत करने के निर्देश दिए। नामांतरण, बंटवारा एवं सीमांकन के प्रकरणों के लंबे समय से गैर निराकृत प्रकरणों को एक सप्ताह के भीतर शीघ्र निराकृत करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया गया। नक्शा नवीनीकरण एवं नक्शा बटांकन को प्रति माह पटवारी हल्कावार रोस्टर बनाकर प्रगति लाने हेतु तहसीलदारों, नायब तहसीलदारों को कहा। उन्होंने राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत बे-मौसम बरसात के कारण हुए पशु, फसल एवं मकान क्षति के प्रकरणों को शीघ्र निराकरण कर अनुदान राशि स्वीकृत करने कहा। कलेक्टर ने अतिक्रमण हटाने एवं अवैध प्लाटिंग को रोकने संबंधी प्रकरणों को पंजीबद्ध कर तत्काल निराकरण करने हेतु निर्देश सभी एसडीएम को दिए। अनुसूचित जाति, जनजाति छात्रावास निरीक्षण के लिए नियुक्त नोडल अधिकारियों से प्रत्येक छात्रावासवार समीक्षा की। छात्रावास में उपलब्ध सुविधाओं जैसे पानी की उपलब्धता, शौचालय, भोजन व्यवस्था जैसी अन्य विषयों पर विस्तार से चर्चा की। कलेक्टर ने छात्रावास में अव्यवस्था के लिए जिम्मेदार पाये जाने पर अधिकारी-कर्मचारी के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग को दिए।

Latest news
*गौरीशंकर शंकर सिद्ध हनुमानमंदिर में हनुमान जन्मोत्सव के बाद हनुमान चालीसा सुंदरकांड का पाठ एवं भंडा... *बहुत ही गंभीर मामला वेयरहाउस पीडीएस चावल की तौल में भारी गड़बड़ी का मामला* *शिवरतन  के प्रयासों से  सड़क परियोजना को मिली प्रशासकीय स्वीकृति* *कार्यकर्ताओं को सात चरणों में दिया गया विस्तृत प्रशिक्षण* *अमरकंटक में भगवान हनुमान जी का जन्मोत्सव श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया* *अमरकंटक के जमुना दादर में भीषण अग्निकांड पलभर में राख हुई पूरी गृहस्थी* *अमरकंटक के स्कूलों में धूमधाम से मनाया गया प्रवेश उत्सव * *श्री कल्याण सेवा आश्रम द्वारा छात्र हित में दो नवीन स्कूल बसों का संचालन* *अमरकंटक के रामघाट में 66 वर्षीय वृद्ध का शव मिलने से मचा हड़कंप* *हनुमान जयंती पर अखंड चौबीस घंटे का कीर्तन*