Global news live
करगी रोड कोटाछत्तीसगढ़संपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*बहुत ही गंभीर मामला वेयरहाउस पीडीएस चावल की तौल में भारी गड़बड़ी का मामला*

कोटा ग्लोबल न्यूज गोपाल यादव की रिपोर्ट

वेयरहाउस से सोसायटी (उचित मूल्य दुकान) तक पहुंचने वाले पीडीएस चावल की तौल में भारी गड़बड़ी 



 सहायक कलेक्टर कोटा एसडीएम को दिया गया ज्ञापन –  कार्यवाही का मिला आश्वासन



करगीरोड (कोटा ) – शासन द्वारा पीडीएस चांवल को वेयर हाउस व नागरिक आपूर्ति निगम के माध्यम से शासकीय उचित मूल्य की दुकान तक सही तौल के साथ सुरक्षित ट्रांस्पोर्ट के माध्यम से पहुंचाने की बडी जिम्मेदारी होती है l लेकिन कोटा के करगीकला स्थित SWC और NAN के द्वारा आमानत में खयानत की मंशा को राशन वितरण करने वाले विक्रेताओं नें उजागर कर दिया है l और वहां लगे धर्मकांटा में हो रहे तौल के खेल का पर्दा फाश हो गया है l अब आगे इस खेल में पूर्व की और भी परतें जल्द खुलते जाएंगी l 

 


  कोटा ब्लाक के अंतर्गत लगभग 100 राशन दुकाने है जहां  प्रतिमाह हितग्राही को बांटने के लिए राशन धरम कांटा से तौल कर दिया जाता है। पिछले लगभग दो वर्षों से राशन दुकानदार चावल, व अन्य सामग्री के कम होने की समस्या से परेशान थे l तीन से चार क्विंटल की शार्टेजी विक्रेताओं की सहन करनी पड रही थी l 


राशन विक्रेताओं  ने इसका कारण समझने के लिए नापतौल अधिकारी से लिखित शिकायत की क्योकि बेयरहाउस के धरम कांटा का रहस्य पता चलने लगा था। और धरम कांटा के सत्यापन में नापतौल इंस्पेक्टर ने बारीकी से जांच किया तो धरम कांटा में बड़ी गड़बड़ी मिली इस आसय का पंचनामा बनाकर सील लगाकर नापतौल इंस्पेक्टर ने दुकानदारों के दे दिया।


और उधर धरम कांटा को माप तौल अधिकारी द्वारा

सील कर दिया,गया l कोटा ब्लाक में लगभ 400 कुंटल का हर माह तौल घोटाला वेयरहाउस के धरम कांटा से होता था। इस भरस्टाचार का खुलासा होते ही संबंधित अधिकारी लीपापोती करने में लग गए राशन दुकानदारों ने कोटा एसडीएम सहायक कलेक्टर को ज्ञापन देकर कार्यवाई और इस धोखाधड़ी से दिए गए कम राशन की भरपाई की मांग की तो एसडीएम ने कार्यवाई का आश्वासन दिया है।

Latest news
*जिला कांग्रेस की प्रेसवार्ता वक्ताओं ने कहा मोदी सरकार शिक्षा व्यवस्था खत्म कर रही* *मेहनत रंग लाई वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप गुप्ता की बेटी ने पास की CA परीक्षा* *कोलवाशरी जनसुनवाई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्षों का शक्ति-प्रदर्शन मौजूदा अध्यक्ष रहे दूर* *विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत* *रावणभाठा मैदान में लौटा बास्केटबॉल का रोमांच, शिवरतन शर्मा ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला* *मुख्यमंत्री के निर्देश पर अवैध रेत भंडारण के विरुद्ध लगातार हो रही सख्त कार्रवाई* *युवा के एनकाउंटर पर देशभर मे हो रहा प्रदर्शन* *अमरकंटक के पर्यटन को नई ऊंचाइयां देने में योग की होगी महत्वपूर्ण भूमिका - कलेक्टर* *कोटा को बड़ी सौगात उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने निभाया वादा कोटा अब नगर पालिका* *योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का सशक्त माध्यम सांसद बृजमोहन अग्रवाल*