
*अमरकंटक में भगवान हनुमान जी का जन्मोत्सव श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया*
अमरकंटक ग्लोबल न्यूज – श्रवण कुमार उपाध्याय की रिपोर्ट
अमरकंटक में भगवान हनुमान जी का जन्मोत्सव श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया
नगर में जगह-जगह आयोजित हुए जन्मोत्सव कार्यक्रम
अमरकंटक – मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली/पवित्र नगरी अमरकंटक जो धार्मिक एवं आध्यात्मिक तीर्थ स्थल है । अमरकंटक में आज पवनसुत भगवान हनुमान जी का पावन जन्मोत्सव पर्व पूरे श्रद्धा , भक्ति एवं पारंपरिक विधि-विधान के साथ उल्लासपूर्ण वातावरण में मनाया गया । इस पावन अवसर पर नगर के विभिन्न स्थानों पर विविध धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिससे संपूर्ण नगर भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा ।
नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 4 हिंडाल्को स्थित बिड़ला मंदिर में भगवान हनुमान जी का जन्मोत्सव हिंडालको परिवार द्वारा विशेष श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया । यहां 01 अप्रैल बुधवार से अखंड भजन-कीर्तन का आयोजन प्रारंभ हुआ जो दूसरे दिवस तक निरंतर चलता रहा और संध्या में भजन कीर्तन का आयोजन भी किया गया । 2 अप्रैल गुरुवार को हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर पूजन-अर्चन , हवन एवं महाआरती आचार्य पंडित धनेश द्विवेदी द्वारा विधिवत संपन्न कराई गई । इसके पश्चात विशाल भजन एवं भंडारे का आयोजन किया गया ।
हिंडाल्को क्षेत्र के आयोजन में प्रमुख रूप से मलिन चटर्जी , पी.के. सेन , पी.डी. सोनवानी , दुआरी सिंह , भानू सेन , रत्न राम राठौर , रामनरेश विश्वकर्मा , मुनीष पांडेय , महेश पाठक , ललन सिंह , संतोष सिंह , रामायण द्विवेदी , धनेश द्विवेदी , मानिक पनारिया , सुभाष सेन , बाबा पाठक , पंकु दास , पत्रकार श्रवण कुमार उपाध्याय , धनंजय तिवारी , धीरेन्द्र सोनवानी , गजानंद गर्ग , अभिषेक पांडे एवं दिलीप बघेल सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे ।
इसी प्रकार वार्ड क्रमांक 14 के पुराने हनुमान मंदिर में भी हनुमान जन्मोत्सव पर्व पर पूजन-अर्चन एवं हवन संपन्न हुआ जहां महिलाओं द्वारा सुंदरकांड का पाठ किया गया । नर्मदा मंदिर के सामने पीपल वृक्ष के नीचे विराजित हनुमान जी की प्रतिमा पर विधिवत पूजा-अर्चना कर चोला चढ़ाया गया ।
शंकराचार्य आश्रम में दक्षिणमुखी हनुमान जी की प्रतिमा का पूजन-अर्चन एवं आरती की गई । वहीं मार्कंडेय आश्रम में वटवृक्ष के नीचे स्थापित हनुमान जी की प्रतिमा का पूजन पंडित रामनरेश शास्त्री द्वारा विधिवत कराया गया ।
वार्ड क्रमांक 11 स्थित अमरकंटक इन होटल परिसर में वर्षों से स्थापित हनुमान जी की प्रतिमा का विशेष पूजन-अर्चन एवं हवन-आरती आयोजित की गई, जहां होटल संचालक धर्मेंद्र सोनी द्वारा प्रसाद वितरण किया गया । वार्ड क्रमांक 2 बाराती क्षेत्र में पीपल वृक्ष के नीचे स्थित मंदिर में भी श्रद्धा-भक्ति के साथ हनुमान जन्मोत्सव मनाया गया ।
वार्ड क्रमांक 10 रामघाट उत्तर तट पर पुरानी मंदिर स्थित हनुमान मंदिर में भी विशेष पूजा-अर्चना की गई । इस अवसर पर हनुमान मंदिर परिषद से नर्मदा मंदिर परिषद तक भव्य शोभायात्रा निकाली गई जिसमें भक्तगण ढोल-नगाड़ों के साथ नाचते-गाते हुए शामिल हुए जिसका संचालन मुकेश वर्मा ने किया साथ ही रामघाट पर नगर भंडारा किया गया ।
समूचे नगर में भगवान हनुमान जी के जन्मोत्सव के अवसर पर श्रद्धा , भक्ति एवं आध्यात्मिक ऊर्जा का वातावरण व्याप्त रहा जिससे अमरकंटक की धार्मिक गरिमा और अधिक आलोकित हुई ।

