Global news live
छत्तीसगढ़बिलासपुरसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*अवैध प्लॉटिंग करने और अवैध खनिज उत्खनन पर अवलंबित कार्यवाही करने के निर्देश दिए कलेक्टर*


*ग्लोबल न्यूज लाइव वेब हरीश चौबे की रिपोर्ट*अवैध प्लॉटिंग और खनिज उत्खनन पर सख्त हुए कलेक्टर*

*अविलंब कार्रवाई के दिए निर्देश*
बिलासपुर,कलेक्टर अवनीश शरण ने अवैध प्लॉटिंग के मामलों पर सजगता से निगरानी के निर्देश राजस्व अधिकारियों को दिए है। उन्होंने कहा है कि अवैध प्लॉटिंग पर अविलंब सख्त कार्रवाई की जाए। इसी प्रकार उन्होंने अवैध खनिजों के उत्खनन एवं परिवहन पर भी कार्रवाई करने कहा है। कलेक्टर ने आज समय-सीमा की बैठक में इस आशय के निर्देश दिए है।
जिला कार्यालय के मंथन सभा कक्ष में आयोजित बैठक में कलेक्टर ने कहा कि अवैध प्लॉटिंग और अवैध खनिजों के उत्खनन एवं परिवहन पर सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि जिले में किसी भी स्थिति में खनिजों का अवैध उत्खनन एवं परिवहन नही होना चाहिए। सभी एसडीएम और खनिज विभाग के अधिकारी खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर संयुक्त कार्रवाई करे।


कलेक्टर ने समय-सीमा के लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए इन्हे भी तत्काल निराकृत करने के निर्देश दिए। पीएमओ पोर्टल में लंबित एक माह से अधिक के मामलों का तत्काल निपटारा करने कहा। नए शिक्षा सत्र के शुरू होने केे पहले स्कूल भवनों की मरम्मत करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला अस्पताल में संचालित पोषण पुनर्वास केन्द्र की भी समीक्षा की। बैठक में सिविल सर्जन ने बताया कि फिलहाल एनआरसी में 22 बच्चे भर्ती है। कलेक्टर ने कहा कि एनआरसी में क्षमतानुसार बच्चों को भर्ती किया जाए। बच्चों की वेटिंग लिस्ट बनाकर रखी जाए जिससे बच्चों के डिस्चार्ज होने केे बाद नये बच्चों को तुरंत भर्ती किया जा सके।
बैठक में डीएफओ सत्यदेव शर्मा, जिला पंचायत सीईओ आरपी चौहान, एडीएम कोटा युगल किशोर उर्वशा आर.ए. कुरूवंशी, अमित सिन्हा शिव कुमार बनर्जी, एवं सभी एसडीएम सहित सभी विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

Latest news
*मुख्यमार्ग से जलेश्वर मंदिर तक सड़क निर्माण कार्य पूर्ण* *नर्मदा उद्गम की पावनता पर नशाखोरी का ग्रहण * *अमरकंटक में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस*
*सुझाव एवं चर्चा के लिए प्रबुद्धजनों द्वारा नपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा से मुलाकात *
*जिला कांग्रेस की प्रेसवार्ता वक्ताओं ने कहा मोदी सरकार शिक्षा व्यवस्था खत्म कर रही* *मेहनत रंग लाई वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप गुप्ता की बेटी ने पास की CA परीक्षा* *कोलवाशरी जनसुनवाई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्षों का शक्ति-प्रदर्शन मौजूदा अध्यक्ष रहे दूर* *विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत* *रावणभाठा मैदान में लौटा बास्केटबॉल का रोमांच, शिवरतन शर्मा ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला* *मुख्यमंत्री के निर्देश पर अवैध रेत भंडारण के विरुद्ध लगातार हो रही सख्त कार्रवाई*