*सुशाशन के एक वर्ष पूर्ण होने पर स्वच्छता पखवाड़े का आयोजन*

*ग्लोबल न्यूज रिपोर्टर ओमप्रकाश नाग कोण्डागांव से*
*सुशाशन के एक वर्ष पूर्ण होने पर स्वच्छता पखवाड़े का आयोजन*
नगर पालिका परिषद कोंडागांव में स्वच्छता पखवाड़े का शुभारम्भ दिनांक 09 दिसम्बर से किया जा रहा है इसी क्रम में दिन मंगलवार को शहर के बंधा तालाब में सफाई अभियान का आयोजन किया गया जिसमे माननीय स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में स्वच्छता के महत्व को बताया गया
माननीय मुख्यमंत्री एवम मुख्य सचिव कार्यलय से प्राप्त निर्देशानुसार
सरकार के गठन के 1 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में दिनांक 9 दिसंबर से 20 दिसंबर 2024 के मध्य समस्त नगरी निकायों में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किए जाने हेतु निर्देश प्राप्त हुए हैं जिसमें राज्य शासन द्वारा विगत 1 वर्ष से विभिन्न जनहित कार्य योजनाएं/ गतिविधियों के माध्यम से लाभान्वित हितग्राहियों तक योजनाओं की जानकारी समुचित प्रचार प्रसार करने के साथ-साथ सम्मान समारोह द्वारा किए गए कार्य को सम्मानित किया जाना प्रस्तावित है
इस आदेश के परिपालन में नगर पालिका परिषद कोंडागांव क्षेत्र अंतर्गत दिनांक 9 दिसंबर 2024 से गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है जिसमे मुख्य नगर पालिका अधिकारी दिनेश डे की उपस्थिति में 9.12.2024 को साइकिल रैली के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया गया एवं 10 दिसंबर 2024 दिन मंगलवार को बांधा तालाब की सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया गया यह गतिविधि लगातार 20 दिसंबर तक चलनी है जिसमें स्वच्छता का संदेश देने के लिए अलग-अलग माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है
इस अभियान में सीएमओ, दिनेश डे के साथ, रिया तिवारी जिला समन्वयक , संतोष साहू, स्वच्छता दीदियां उपस्थित रहीं।