Global news live
करगी रोड कोटाछत्तीसगढ़संपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*कोटा थानेदार रजनीश सिंह एवं एसडीओपी नूपुर उपाध्याय ने अवैध शराब बिक्री करने वालेपर ताबड़तोड़ कार्रवाई शराब माफियाओं में मचा हड़कम*

*ग्लोबल न्यूज़ हरीश चौबे की रिपोर्ट*अवैध शराब बेचने वाले आरोपी के विरुद्ध बिलासपुर पुलिस का प्रहार प्रकरण में 01 आरोपी के कब्जे से कुल 52 लीटर महुआ शराब जप्तअवैध शराब बेचने वालों के विरुद्ध के लगातार कार्यवाही जारी*

बिलासपुर पुलिस लगातार नशे के खिलाफ़ कार्यवाही कर रही है इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक जिला बिलासपुर रजनेश सिंह के निर्देश पर बिलासपुर के शहरी तथा सभी ग्रामीण थानो में लगातार शराब/गांजा/नशीली पदार्थ बेचने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है। दिनांक 12.04.2024 को थाना प्रभारी कोटा रजनीश सिंह को सूचना मिली की लमकेना में भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब बनाया जा रहा है। सूचना पर कोटा थाना प्रभारी द्वारा पुलिस टीम भेजकर रेड कार्यवाही किया गया। जहां आरोपी 01. संजय कुमार अनंत उर्फ संजू पिता छोटकूराम साकिन लमकेना थाना कोटा जिला बिलासपुर के कब्जे से 52 लीटर महुआ शराब कीमती ₹5200 जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया है। आरोपी के विरुद्ध वजह सबूत के आधार पर अपराध पंजीबद्ध कर आबकारी अधिनियम 34(2) के तहत‌् कार्यवाही कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक ने इस बेहतर और प्रभावी कार्यवाही के लिए ज़िले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर और ग्रामीण तथा अनुविभागीय पुलिस अधिकारी कोटा श्रीमती नूपुर उपाध्याय थाना प्रभारी रजनीश सिंह और स्टाफ़ की सराहना की है ।अवैध शराब/गांजा/नशा बिक्री करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही का उद्देश्य अपराधिक गतिविधि वाले व्यक्तियों पर अंकुश लगाना तथा अवैध रूप से नशे के व्यापार करने पर रोक लगाना है।उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी रजनीश सिंह, प्र.आर.सनत पटेल, आरक्षक खेमंत पाल, सुशील बंजारे का सराहनीय योगदान है।

कोटा पुलिस के साथ पकड़े गए आरोपों की फोटो
संपर्क सूत्र 9993855592 / 8839851043
Latest news
*नगर पालिका भाटापारा समय पर जमा करें निकाय कर अवकाश में भी खुला रहेगा कार्यालय* *नवरात्रि में मन्नतों का दर्शन भाटापारा में मातारानी को पत्र अर्पण मेडिकल कॉलेज की मांग* *शहीदों को श्रद्धांजलि भाटापारा में भगत सिंह सुखदेव और राजगुरु की याद में कार्यक्रम आयोजित* *अमरकंटक में जंगल की आग पर काबू, बजरंग दल और ग्रामीणों की तत्परता से टली बड़ी अनहोनी* *कोटा में श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का आयोजन* *कोटा में रामनवमी उत्सव: साईं बाबा सेवा आश्रम में भव्य आयोजन, तैयारियां जोरों पर* *रामनवमी पर भाटापारा में निकलेगी भव्य शोभायात्रा*
*कोंडागांव में नल का पानी बना खतरा कीड़े निकलने से हड़कंप, नगर पालिका पर लापरवाही का आरोप* *शक्ति की उपासना चंडी माता एवं शीतला मंदिर में नौ दिन तक* *कोटा में मारपीट की घटना: एक व्यक्ति की मौत आरोपी को हिरासत में लिया गया*