Global news live
करगी रोड कोटाछत्तीसगढ़संपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*कलेक्टर ने शिवतराई, बेलगहना,कुरदर एवं आमागोहन में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों का निरीक्षण किया*

*ग्लोबल न्यूज हरीश चौबे/रामनारायण यादव की रिपोर्ट*
*कलेक्टर-एसपी ने कोटा ब्लॉक के आधा दर्जन गांवों का किया सघन दौरा, मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण*

*22 हजार से ज्यादा श्रमिकों ने ली अनिवार्य मतदान की शपथ*

*कलेक्टर-एसपी ने निर्माण स्थल पहुंचकर दिलाई शपथ*

*अस्पताल एवं छात्रावासों का भी किया निरीक्षण*
बिलासपुर, 03 अप्रैल 2024/कलेक्टर अवनीश शरण एवं एसपी रजनेश सिंह ने कोटा ब्लॉक के आधा दर्जन से ज्यादा दूरस्थ गांवों का दौरा कर मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान केन्द्रों का सूक्ष्म अवलोकन कर चुनाव आयोग के निर्देशानुसार सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रमुख रूप से शिवतराई, केकराडीह, बेलगहना, लुफा, कुरदर एवं आमागोहन में मतदान केन्द्रों को देखा। स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत शिवतराई में निर्माण स्थल पर कार्यरत मनरेगा मजदूरों को अनिवार्य मतदान की शपथ दिलाई। जनपद पंचायत के अंतर्गत 103 ग्राम पंचायतों में 22 हजार से ज्यादा मजदूरों ने एक साथ मतदान करने की शपथ ली। कलेक्टर-एसपी ने इन ग्रामों में संचालित स्वास्थ्य केन्द्रों एवं छात्रावासों का भी निरीक्षण किया।
कलेक्टर शरण ने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों से कहा कि बिलासपुर जिले में तीसरे चरण के अंतर्गत 7 मई को मतदान होना है। इस समय काफी गरमी रहेगी। इसे देखते हुए मतदाताओं के लिए ठण्डा पानी, छाया आदि सुविधाएं केन्द्रों पर अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जाये। दिव्यांग एवं बुजुर्ग मतदाताओं की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाये। शिवतराई के प्राथमिक शाला को मतदान केन्द्र बनाया गया है। लगभग एक हजार मतदाता यहां वोट डालेंगे। बीएलओ ने बताया कि इनमें 85 वर्ष से अधिम उम्र के 9 मतदाता है। इनमें से दो मतदाता पोस्टल बैलेट के माध्यम से वोट करने का आवेदन किए हैं। उन्होंने रैम्प की व्यवस्था एवं साफ-सफाई एवं बिजली की सुविधा भी सभी मतदान केन्द्रों में मुहैया कराने को कहा है।
कलेक्टर ने शिवतराई, बेलगहना,कुरदर एवं आमागोहन में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने समीक्षा कर गरमी के मौसम में आस-पास के गांवों में संभावित बीमारी एवं इलाज की समीक्षा की। उन्होंने इन अस्पतालों में दवाई वितरण, भण्डार, लेबर रूम एवं अन्य व्यवस्थाएं देखी। कलेक्टर ने कहा कि इतना ही दवाईयां मंगाए जितनी जरूरत हो। ज्यादा मात्रा में दवाई स्टोर रखने और उपयोग नहीं होने से एक्सपायरी होने की संभावना रहती है। उन्होंने मरीजों से भी बातचीत कर इलाज की जानकारी ली। बेलगहना अस्पताल के दो कमरों की फ्लोर नीचे बैठ रही है, जिसे नये सिरे से सुधारने के निर्देश आरईएस को दिए। बाईक एम्बुलैंस की उपयोगिता की भी जानकारी ली। बैगा बहुल क्षेत्रों के अस्पतालों में बाईक एम्बुलैंस उपलब्ध कराई गई है। इनके अच्छे परिणाम मिल रहे हैं। कुरदर में बताया गया कि पिछले महिने छह डिलिवरी सहित 30 मरीजों को उनके निवास से अस्पताल पहुंचाया गया है। कलेक्टर ने भ्रमण के दौरान बेलगहना तहसील कार्यालय का भी निरीक्षण किया। कुछ प्रकरणों की फाईल देखी और तेजी से निराकरण के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ रामप्रसाद चौहान, सहायक आयुक्त सीएल जायसवाल, डीईओ टीआर साहू, एसडीएम युगल किशोर उर्वशा, सीईओ युवराज सिन्हा सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Latest news
*डा, ललित सिंह ठाकुर को छत्तीसगढ का संयोजक बनाया गया*
       ...
*उच्च शिक्षा मंत्री  ने जी एन ए काॅलेज के वार्षिकोत्सव में की महत्वपूर्ण घोषणाए की* *भाटापारा में ₹26 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन* *वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने फोन पर दी बधाई, कहा खेल राष्ट्र गौरव का सबसे सशक्त माध्यम* *भाटापारा के छात्र जतिन वर्मा ने जिले में प्राप्त किया प्रथम स्थान* *मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 50 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे* *जिले में पर्याप्त मात्रा में पेट्रल-डीजल उपलब्ध * *न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन का भूमि पूजन एवं शिलान्यास * *सुशासन तिहार बना जनविश्वास का सशक्त माध्यम शर्मा* *अमरकंटक पहुंची लोक स्वास्थ्य यांत्रिकीय मंत्री*