Global news live
करगी रोड कोटा

*कोल वासुरी के कारण रोड गड्ढों में तब्दील प्रशासन मौन*

करगी रोड ब्यूरो@ समाचार ग्राम पंचायत आमली क्षेत्र के कोलवासुरी जाने वाले रास्ते में बड़े-बड़े टेलर हाईवा के चलने से रोडो का खस्ताहाल एवं रोड गड्ढों में तब्दील हादसा होने का इंतजार जिसमें प्रतिदिन ग्राम पंचायत अमाली लमकेनिहापारा बिल्लीबद एवं आसपास के ग्रामीणों का आना जाना एवं स्कूली बच्चों का भी कोटा प्रतिदिन आना-जाना इसी राष्ट्रीय से होता है बड़े-बड़े हाईवा चलने के कारण रोड गड्ढों में तब्दील इसी रोड से लगभग 100 बच्चियां कोटा स्थिति स्कूल आना-जाना करती हैं एवं सभी बच्चियां साइकिल से रोजाना कोटा पढ़ाई करने के लिए आती जाती है कभी भी कोई भी अनहोनी घटना घट सकती है। एवं पहाड़ के किनारे कोलवासुरी खुल जाने से रोजाना 100 से ज्यादा हाईवा ट्रेलर इसी रास्ते से आना-जाना करते है जबकि कोलवासुरी वालों को बीच-बीच में रोडो की मरम्मत कराना चाहिए जबकि उनके द्वारा नहीं कराया जाता भगवान भरोसे लोगों का आना जाना इसी रोड पर है वर्षा ऋतु होने के कारण लगभग 2 किलोमीटर रोड पर गड्ढे ही गड्ढे नजर आते हैं इसी वजह से रतनपुर जाने के लिए सीलदहा की पुलिया क्षतिग्रस्त होकर दो भागों में टूट गई थी जरूरत से ज्यादा ओवरलोड कोयला भी इन्हीं रास्तों से होकर आना जाना होता है कोलवासुरी के द्वारा सीएसआर के मद का भी अपने पास के ग्रामीण क्षेत्रों में कार्य करना चाहिए था जो उनके द्वारा नहीं किया जाता। ग्रामीणों के द्वारा कई बार शिकायत करने पर भी आज तक कोई कार्यवाही नहीं की गई ग्रामीणों के द्वारा बताया गया कोयला का भंडारण भी क्षमता से अधिक किया जा रहा है

Latest news
*बचारवार के नवापारा भोगा टोला से रामनामी समाज के युवाओं ने थामा कांग्रेस का दामन* *अमरकंटक लकवा मिर्गी हेतु लगा  निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर* *राजकीय सम्मान: पद्म विभूषण तीजन बाई को अश्रुपूरित विदाई* *भाटापारा में जनसुविधाओं को मिली नई सौगात* *भाटापारा में यातायात व्यवस्था समस्याग्रस्त, सरयू साहित्य परिषद ने सौंपा ज्ञापन* *गरीबों के मकान तोड़े जाने के विरोध में कांग्रेस ने किया मुख्यमंत्री एवं ओपी चौधरी का पुतला दहन* *बारिश के साथ दिखने लगा मोर गांव मोर पानी अभियान का असर* *कोटा विकासखण्ड की सहकारी समितियों में मनाया गया सहकारिता सप्ताह * *अमरकंटक में मानसून की दस्तक से एक घंटे हुई  मूसलाधार वर्षा* *जरूरतमंद बच्चों को वितरित किए कपड़े जूते व शैक्षणिक सामग्री*