Global news live
अमरकंटक ग्लोबल न्यूजसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*योग दिवस पर संतों ने भी किया योग प्राणायाम*

*अमरकंटक ग्लोबल न्यूज श्रवण उपाध्याय की रिपोर्ट**योग दिवस के अवसर पर संतों ने भी किया योग प्राणायाम* ।
*अमरकंटक* – मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली , पवित्र नगरी अमरकंटक में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पतित पावनी मां नर्मदा उद्गम स्थली के अनेक संत महात्मा स्वयं योगा किए और आश्रमो में रह रहे सेवक , भक्त आदि की भी इस ओर योग करने को प्रेरित किए । संत महामंडलेश्वर स्वामी रामभूषण दास जी महाराज शांति कुटी आश्रम अमरकंटक ने कहा कि आज 21 जून अंतरराष्ट्रीय योग दिवस है । 11वें विश्व योग दिवस का आयोजन शासन प्रशासन स्वतः प्रेरित कर सामूहिक योग कार्यक्रमों के माध्यम से हो रहा है । उसमें सभी लोग भाग ले सकते है । हमने भी अपने  आश्रम हनुमान सदन राऊ में शिष्यों , भक्तों के साथ मिलकर योग दिवस अवसर पर सभी ने मिलकर योग किया । योग करने से एकाग्रता लाने में सहायक है । योग से शारीरिक और मानसिक लाभ मिलता है । योग से अनेक बीमारियों की रोकथाम की जा सकतीं है । हर प्राणी को योग और व्यायाम करनी चाहिए ।
संत स्वामी लवलीन महाराज परमहंस धारकुंडी आश्रम शाखा अमरकंटक ने बताया कि योग , प्राणायाम , साधना , ध्यान यह संतो की रोजमर्रा में है । अनेक संत योग दिवस के अवसर पर सार्वजनिक कार्यक्रमो में उपस्थित होकर योग किये । हमने भी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए और योग , प्राणायाम किया । कई आश्रमों के अंदर भी संत , विद्यार्थी , भक्तों ने मिलकर योग, प्राणायाम किए है । योग साधना सभी को करना चाहिए । हमने प्रातःकाल अपने भक्तों , शिष्यों को आश्रम से लाइव योगा ,  प्राणायाम , गीता पाठ ज्ञान रोजाना किया जा रहा है ।

Latest news
*झोलाछाप डॉक्टरों पर कार्रवाई के नाम पर सिर्फ औपचारिकता का आरोप* *गुरु पूर्णिमा महोत्सव एवं श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का भव्य शुभारंभ* *अधूरी नाली खुदाई से ग्रामीण का घर संकट में पीड़ित महिला पहुंची एसडीएम के पास* *प्राथमिक विद्यालय के विद्यार्थियों को निःशुल्क गणवेश का वितरण* *भाटापारा के विकास को ₹3.74 करोड़ की बड़ी सौगात* *रामसागरपारा शाला में शिक्षा को मिली नई उड़ान* *सीवी रमन विवि के कुलपति प्रो. घोष को इमीनेंस अवार्ड विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया सम्मानित* *अमरकंटक में 30 साल बाद वनों पर फिर साल बोरर का संकट 9535 पेड़ प्रभावित* *नन्हे-मुन्ने बच्चों का हुआ फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का रंगारंग आयोजन* *अनूपपुर के दस दिवसीय वार्षिक आचार्य अभ्यास वर्ग का हुआ समापन*