Global news live
बिलासपुर

अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ जारी रहेगा अभियान

/ग्लोबल न्यूज रामनारायण यादव/भरत गुप्ता की रिपोर्ट*
*छतौना, समलपुरी व पेंडारी में आधा दर्जन अवैध निर्माण तोड़े गए*

*अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ जारी रहेगा अभियान*

बिलासपुर,11फरवरी / कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर अवैध प्लॉटिंग के विरुद्ध तखतपुर एसडीएम द्वारा आज भी कार्रवाई जारी रही। छतौना, समलपुरी और पेंडारी में आधा दर्जन अवैध निर्माण कार्यों को ढहाया गया। बगैर कॉलोनाइजर लाइसेंस और नक्शा पास कराए संबंधितों द्वारा सड़क, नाली और बाउंड्री वॉल का निर्माण कराया गया था। जिन भूस्वामियों द्वारा निर्मित अवैध सरंचना को ढहाया गया उनमें मनीषा पति मुकेश अग्रवाल,इंदु इंटरप्राइजेज के शैलेश पिता महेश अग्रवाल, छतौना के रिद्धि सिद्धि मैनेजमेंट संचालक खुशबू पति विजय अग्रवाल, मायादेवी पति महेश, समलपुरी के मुर्तजा हुसैन तथा पेंडारी से मुर्तजा हुसैन द्वारा निर्मित अवैध निर्माण शामिल हैं। एसडीएम श्री वैभव क्षेत्रज्ञ के नेतृत्व में राजस्व और पुलिस अमला मुस्तैदी के साथ कार्रवाई को अंजाम दिया। ज्ञात हो कि एसडीएम ने बिलासपुर शहर से लगे दर्जन भर ग्रामों में प्लॉटिंग करने वाले लगभग डेढ़ सौ भूस्वामियों को नोटिस जारी कर दस्तावेज प्रस्तुत करने कहा था। एक भी ने वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया। तोड़ फोड़ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Latest news
*भाटापारा विकास कार्यों को नई पहचान मिलेगी अश्वनी शर्मा* *बस्तर पण्डुम समापन समारोह में बच्चों को मिला केंद्रीय गृहमंत्री का सम्मान* *उद्योग मंत्री लखन लाल  ने पटेल समाज को दी 10 लाख के  की सौगात* *दूरदर्शन पर कल से होगा रायपुर साहित्य महोत्सव का प्रसारण* *शिवरतन शर्मा ने विकास कार्यों का किया लोकार्पण भूमि पूजन* *11 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में आयोजक विष्णु अग्रवाल* *विपुल बरमैया  ब्लॉक अध्यक्ष के पद पर निर्विरोध निर्वाचित* *श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन डोंगरी पारा प्रदीप साहू परिवार के द्वारा * *राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने केशकाल में सड़क उन्नयन कार्य का लिया जायजा* *कोण्डागाँव वनमण्डल अंतर्गत समस्त वन प्रबंधन समितियों में बैठक*