पंखाजूर

*मां दुर्गा मंदिर में चोरी*

खिड़की में लगे पंखे को तोड़कर मंदिर में घुसे चोर, मां की नथनी और दानपात्र में रखे रुपये चुराए

//बिप्लब कुण्डू–की रिपोर्ट//

//पखांजुर-ग्लोबल न्यूज़//

कांकेर :- मंदिर में घुसकर चोर ने मां की नथ और दानपेटी में पड़े रुपये चुरा लिए। मामले की पुजारी की शिकायत के बाद पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है। दुर्गुकोंदल ब्लॉक के हाहालद्दी गांव में बंजारी माता मंदिर में सोमवार रात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने माता के नाक की नथ समेत दानपात्र में रखे रुपये चुरा लिए। बताया जा रहा है कि चोर खिड़की में लगे पंखे को तोड़कर मंदिर के अंदर घुसे। चोर इतने शातिर थे कि वह अपनी पहचान छुपाने के लिए सीसीटीवी का डीवीआर भी साथ ले गए। चोरों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। मंदिर के पुजारी की शिकयात पर दुर्गुकोंदल थाना पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है।
आपको जानकर आश्चर्य होगा कि चोरों की पहुँच से भगवान भी नहीं बच पा रहे हैं।
दुर्गुकोंदल थाना प्रभारी सुशील पटेल ने बताया कि घटना का रिपोर्ट दर्ज की गई है पुलिस चोरों के पतासाजी में जुटी हुई है।

Latest
*अमरकंटक के नर्मदा उद्गम से 500 कांवरियों ने भरी कांवड़  गूंजा हर-हर महादेव* *बाबा धाम जलाभिषेक करने10 अगस्त को होगा कांवरिया संघ रवाना* *MDR नहीं लगेगा आलोक पांडे बोले छोटे व्यापारी को मिली बड़ी राहत* * जशपुर की समृद्ध हाथकरघा संस्कृति को मिली नई पहचान* *जिला शिक्षा अधिकारी का लिपिक संघ ने किया सम्मान* *जंगल से भटका हिरण पहुंचा गांव तार में उलझने से गई जान* *कोटा ब्लॉक कांग्रेस की बैठक स्मार्ट मीटर हटाने घर-घर चलाएंगे अभियान अरुण त्रिवेदी* *कोटा नगर पालिका में गतिरोध सांसद प्रतिनिधि और एल्डरमैन को हटाने की मांग* * बालिका प्रतिभाओं के सम्मान के लिए आवेदन आमंत्रित है* *नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया स्वच्छता का संदेश*