Global news live
बिलासपुर

*होटल और रेस्टोरेंटस में करें व्हील चेयर की व्यवस्था – कलेक्टर*

*ग्लोबल न्यूज बिलासपुर*
*होटल और रेस्टोरेंटस में करें व्हील चेयर की व्यवस्था – कलेक्टर*

*टीएल की बैठक योजनाओं की गहन समीक्षा*
बिलासपुर, 8 जनवरी 2024/कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने कहा है कि सभी होटल और रेस्टोरेंटस में व्हील चेयर की व्यवस्था की जाए ताकि बुजुर्गों और असहाय लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो। उन्होंने बैगा युवाओं को स्थानीय स्तर पर ही कौशल विकास की ट्रेनिंग देने के निर्देश कौशल विकास विभाग के अधिकारियों को दिए। श्री शरण ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में साप्ताहिक टीएल की बैठक में इस आशय के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर ने बैठक में कहा कि विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा युवाओं को वहीं उनके निवास के आस-पास ही कौशल विकास की ट्रैनिंग दी जाए। वे अपने आस-पास के परिवेश से भलीभांति परिचित होते हैं। कलेक्टर ने पीएम जनमन योजना में अब तक की प्रगति की जानकारी लेते हुए जिले के चिन्हांकित सभी पीव्हीटीजी समुदाय के लोगों को योजना का लाभ दिलाने मिशन मोड में कार्य करने के निर्देश दिए। प्रभावी कार्ययोजना बनाते हुए शिविरों के जरिए उन्हें सभी विभागों के समन्वित सहयोग से योजनाओं का फायदा पहुंचाने कहा। कलेक्टर ने विकसित भारत संकल्प यात्रा की प्रगति की भी समीक्षा की। गणतंत्र दिवस की तैयारियों की समीक्षा करते हुए सभी अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी। उन्होंने समारोह के सफल आयोजन के लिए मंच निर्माण, बैठक व्यवस्था, बैरीकेडिंग, साज-सज्जा, परिवहन, पेयजल व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था, पुरस्कार, निमंत्रण जैसे विभिन्न कार्यो के लिए विभाग प्रमुखों को दायित्व सौंपा गया। इसके अलावा कलेक्टर ने टीएल, राजस्व के लंबित मामलों की भी विस्तार से समीक्षा करते हुए समय-सीमा में निराकृत करने कहा। बैठक में एडीएम श्री आर.ए. कुरूवंशी, श्री शिवकुमार बनर्जी, सभी एसडीएम सहित विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

Latest news
*गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी घोषित गंजमती भानु बनीं जिला अध्यक्ष* *छेरका बाधा ग्राम पंचायत में मकान टैक्स वसूली विवाद सरपंच पति और अन्य पर लगाए गए आरोप* *आदिवासी समाज में नई चेतना का संचार* *चैत्र नवरात्रि पर मां नर्मदा में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई पुण्य की डुबकी* *नगर पालिका भाटापारा समय पर जमा करें निकाय कर अवकाश में भी खुला रहेगा कार्यालय* *नवरात्रि में मन्नतों का दर्शन भाटापारा में मातारानी को पत्र अर्पण मेडिकल कॉलेज की मांग* *शहीदों को श्रद्धांजलि भाटापारा में भगत सिंह सुखदेव और राजगुरु की याद में कार्यक्रम आयोजित* *अमरकंटक में जंगल की आग पर काबू, बजरंग दल और ग्रामीणों की तत्परता से टली बड़ी अनहोनी* *कोटा में श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का आयोजन* *कोटा में रामनवमी उत्सव: साईं बाबा सेवा आश्रम में भव्य आयोजन, तैयारियां जोरों पर*