Global news live
करगी रोड कोटा

*शासकीय डी के पी उच्चतर माध्यमिक शाला कोटा में राष्ट्रीय सेवा योजना अभिमुखीकरण कार्यक्रम संपन्न*


गलेबल न्यूज ब्यूरो हरीश चौबे/ रामनारायण यादव
करगीरोड (कोटा)शासकीय डी के पी उच्चतर माध्यमिक शाला कोटा में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा नए स्वयंसेवकों का अभिमुखीकरण कार्यक्रम किया गया। जिसमें प्राचार्य श्री संतोष कुमार चिंचोलकर, शासकीय निरंजन केशरवानी महाविद्यालय कोटा के रा से यो कार्यक्रम अधिकारी प्रो शीतेष जैन, शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला सल्का नवागांव के रा से यो कार्यक्रम अधिकारी मो मुरसलीन खान, श्री विक्रमधर दीवान ( पूर्व कार्यक्रम अधिकारी डी के पी) शिवतराई उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोटा ने छात्रों को संबोधित किया । कार्यक्रम अधिकारी शिवशंकर नामदेव के निर्देशन में स्वयंसेवक, शाहिद खान, आदित्य मानिकपुरी, प्रभात सोनी, आयुष पाटले आदि ने कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम में 110 छात्र छात्राओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम में श्री विक्रमधर दीवान ने रा से यो गीतों के माध्यम से रा से यो के बारे में बताया। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रमों की जानकारी दी। श्री मुरसलीन खान ने नियमित गतिविधियों के अंतर्गत किए जाने वाले सेवा कार्यों से व्यक्तित्व विकास की जानकारी के साथ ही संगठन के स्वयंसेवक से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के पदाधिकारियों के बारे में विस्तार से बताया। श्री शीतेश जैन कार्यक्रम अधिकारी शासकीय महाविद्यालय कोटा ने सात दिवसीय शिविर और A, B, C प्रमाण पत्र कैसे और कितने समय बाद मिलता है, तथा उसकी महत्ता बताते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना में शामिल होने हेतु प्रेरित किया। प्राचार्य श्री चिंचौलकर ने छात्रों से आग्रह किया, निर्देशित किया कि एनएसएस में पंजीयन कराएं। गतिविधियों में भाग लेने के लिए कहा। विज्ञान संकाय के छात्रों से उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ शालेय क्रियाकलापों में भी आवश्यक रूप से सहभागिता निभाएं। शिवशंकर नामदेव ने बताया कि जिला कार्यक्रम समन्वयक श्री सिन्हा सर के निर्देशानुसार वर्ष भर रासेयो के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Latest news
*मुख्यमार्ग से जलेश्वर मंदिर तक सड़क निर्माण कार्य पूर्ण* *नर्मदा उद्गम की पावनता पर नशाखोरी का ग्रहण * *अमरकंटक में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस*
*सुझाव एवं चर्चा के लिए प्रबुद्धजनों द्वारा नपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा से मुलाकात *
*जिला कांग्रेस की प्रेसवार्ता वक्ताओं ने कहा मोदी सरकार शिक्षा व्यवस्था खत्म कर रही* *मेहनत रंग लाई वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप गुप्ता की बेटी ने पास की CA परीक्षा* *कोलवाशरी जनसुनवाई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्षों का शक्ति-प्रदर्शन मौजूदा अध्यक्ष रहे दूर* *विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत* *रावणभाठा मैदान में लौटा बास्केटबॉल का रोमांच, शिवरतन शर्मा ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला* *मुख्यमंत्री के निर्देश पर अवैध रेत भंडारण के विरुद्ध लगातार हो रही सख्त कार्रवाई*