Global news live
छत्तीसगढ़भाटापारासंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*राधा अष्टमी पर पौधारोपित किया गया गौधाम में*

!!!भाटापारा ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट!!!

*भगवान कृष्ण के लिए गौसेवा एक अहम आयाम*,
*राधा अष्टमी पर पौधारोपित किया गया गौधाम*

!!भाटापारा 1 सितंबर !!कृष्णप्रिया के प्राकट्य दिवस पर सरयू साहित्य द्वारा पौधारोपण
धार्मिक आयामों के शहर भाटापारा मे प्रत्येक पर्व त्यौहार मे अतिरिक्त उत्साह छलकता है तथा जनमानस की व्यापक भागीदारी भी नजर आती है, कृष्णप्रिया राधा के प्राकट्य दिवस राधा अष्टमी पर भी यही नजारा दिखाई दिया जगह जगह मंदिरों मे भजन कीर्तन आयोजन के साथ ही घरों मे भी पूजन अर्चन के भक्तिमय दृष्य दिखाई दिए। इस कड़ी मे सरयू साहित्य परिषद द्वारा भी उत्सव की बानगी अभिव्यक्त
सरयू साहित्य द्वारा पर्व प्रकृति को समर्पित
नगर की रचनात्मक संस्था सरयू साहित्य परिषद द्वारा प्रत्येक पर्व  प्रकृति को समर्पित का अभियान चल रहा है,अक्षय तृतीया से प्रारंभ हुए प्रकृति संरक्षण का अभियान विभिन्न स्वरुपों मे निरंतर जारी है जिसके तहत जेठ एवं आषाढ माह मे जल संरक्षण अभियान सावन मास मे बेल का रोपण भोलेनाथ को अर्पण का अभियान वहीं अब भादो माह मे फलदार पौधे का रोपण अभियान का क्रम जारी है तथा पर्व त्यौहारों के मास भादो माह मे विभिन्न पर्वों पर पौधारोपण कर भादो उत्सव मनाया जा रहा है,इसी कड़ी मे राधा अष्टमी के अवसर पर महापर्व सरयू साहित्य द्वारा प्रकृति को समर्पित करते हुए  पौधारोपण किया गया
निर्माणाधीन गौधाम मे पौधारोपण
भगवान कृष्ण के लिए गौसेवा एक महत्वपूर्ण आयाम होने के साथ ही गौमाता अत्यंत प्रिय पात्र के रुप मे स्थापित है इसी भाव को स्मरण करते हुए सरयू साहित्य परिषद द्वारा कृष्णप्रिया के प्राकट्य दिवस राधा अष्टमी पर निर्माणाधीन गौधाम मे पौधारोपण रोपण करते हुए भादो उत्सव की अहम कड़ी राधा अष्टमी का पर्व मनाया गया तथा गौधाम परिक्षेत्र मे आम अमरुद नींबू,फलदार पौधों सहित पीपल गुलमोहर गस्ती अशोक आदि पौधों का रोपण किया गया।
उत्साहपूर्ण भागीदारी का परिदृश्य
गौधाम मे संपन्न हुए भादो उत्सव राधा अष्टमी पर्व के उपलक्ष्य मे हुए पौधारोपण मे विभिन्न प्रकल्पों की उत्साहपूर्ण भागीदारी नजर आयी तथा उपस्थित जनों द्वारा विभिन्न पौधों का रोपण किया गया,इस अवसर पर गौधाम से संबद्ध कार्यकर्ताओं महिला समूह के सदस्यों सहित परिषद के अध्यक्ष गौरीशंकर शर्मा,पत्रकार मुकेश शर्मा पार्षदपति दशरथ साहू, हरिहर शर्मा,भूषण मरकाम,मोनू मानिक प्रसाद दुबे,प्रभु साहू,राजकुमार यदु,आदि प्रमुख रुप से उपस्थित थे।

Latest news
*भाटापारा को मिली विकास संस्कृति और राष्ट्रगौरव की नई सौगात* *अधिमास में अमरकंटक पहुंचीं संन्यासि स्वामी हर्षानंद गिरी* *जिला निर्माण को लेकर संघर्ष समिति  ने विधानसभा अध्यक्ष से की मुलाक़ात* *गरीब, किसान महिला और युवा के उत्थान को समर्पित रहे 12 साल भाजपा* *ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर नगर परिषद की बड़ी पहल* *अधिमास एवं सोमवती अमावस्या पर अमरकंटक में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब* *भूमिपूजन समारोह की तैयारियां पूर्ण नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी  ने किया स्थल निरीक्षण* *पत्रकार हितों की आवाज पहुंची मुख्यमंत्री सचिवालय तक जनसंपर्क विभाग को कार्रवाई के निर्देश* *अमरकंटक  घाट के समीप सुलभ शौचालय महीनों से बंद* *श्रद्धालुओं ने मां नर्मदा को ओढ़ाई 111 मीटर लंबी चुनरी*