छत्तीसगढ़बिलासपुरसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

* तीन तहसीलदारों को शो-कॉज नोटिस*

*ग्लोबल न्यूज लाइव बिलासपुर ब्यूरो*
*काम में ढिलाई बरतने पर तीन तहसीलदारों को शो-कॉज नोटिस*

*राजस्व मामलों की गहन समीक्षा*

*पारदर्शिता और शुद्धता के साथ करें गिरदावरी*
बिलासपुर, 30 अगस्त 2024/न्यायालयीन प्रकरणों के निराकरण में शिथिलता बरतने पर तीन नायब तहसीलदारों को शो-कॉज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। इनमें बिल्हा तहसील के नायब तहसीलदार लखेश्वर किरण, विनीता शर्मा और पचपेड़ी के नायब तहसीलदार अप्रितम पाण्डेय शामिल है। कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर एडीएम आर.ए. कुरूवंशी ने आज यहां जिला कार्यालय के मंथन सभा कक्ष में राजस्व अधिकारियों की बैठक लेकर राजस्व से जुड़े विभिन्न मामलों की गहन समीक्षा की। उन्होंने पूरी पारदर्शिता और शुद्धता के साथ गिरदावरी का कार्य 30 सितम्बर तक करने के निर्देश दिए।
बैठक में एडीएम ने राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए कि त्रुटि सुधार के प्रकरणों का जल्द निराकरण करें। विशेषकर 6 माह एवं 1 वर्ष से अधिक के प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाए। स्वामित्व योजना अंतर्गत मिले नक्शों का सत्यापन कर एक सप्ताह में प्रेषित करने कहा गया। उन्होंने कहा कि इस खरीफ वर्ष में डिजीटल क्रॉप सर्वे का काम शुरू किया गया है जिसमें बोदरी तहसील के अंतर्गत सभी हल्कों में यह काम किया जाए। इसके अलावा सभी तहसील के दो-दो गांवों में डिजीटल क्रॉप सर्वे का काम करने के निर्देश दिए गए। भू-अर्जन के निराकृत प्रकरणों में रिकॉर्ड दुरूस्तीकरण का कार्य जल्द करने कहा गया। राजस्व विभाग की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत वसूली में भी तेजी लाने के सख्त निर्देश दिए गए। इसके अलावा ई-कोर्ट प्रकरण, जाति प्रमाण पत्र, सीमांकन, डायवर्सन, अभिलेख शुद्धता, नजूल भूमि आबंटन, भू-नक्शा अपडेशन आदि की समीक्षा कर विस्तृत निर्देश दिए गए। बैठक में एडीएम शिव कुमार बनर्जी, संयुक्त कलेक्टर मनीष साहू, कोटा एसडीएम युगल किशोर उर्वशा एवं सभी एसडीएम, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार मौजूद थे।

Latest
*विधायक  जिलाध्यक्ष  हजारों श्रद्धालुओं ने नर्मदा जी में किया जलाभिषेक* *51 किलोमीटर की विशाल पैदल कांवड़ यात्रा* *कोलकाता की श्रद्धालु  माया चांदवासिया ने मां नर्मदा को अर्पित की 51 मीटर चुनरी* *अमरकंटक में श्रावण की वर्षा प्रकृति का सौंदर्य और जनजीवन की चुनौतियां* *पुरानी पीढ़ी इंतजार में चली गई नई पीढ़ी आज भी कीचड़ में करहीकछार के आश्रित ग्रामों की सड़क कब बनेगी... *महामाया मंदिर गेट बना अखाड़ा भाजपा के दो पक्षआपस में भिड़े दोनों ने थाने में कराई FIR* *बेलपान से रतनपुर तक भगवा सैलाब 10 से 15 हजार कांवरिए करेंगे भगवान शंकर को मां नर्मदा जलाभिषेक* *कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव के धरने के बाद RMKK रोड का सुधार कार्य तेज* *धमतरी में लहराया रतनपुर का परचम सेजस कन्या की 3 छात्राओं ने जीता गोल्ड* *देवघर जैसा नजारा भगवा वस्त्रों में डूबा कोटा, सड़कों पर दिखे हजारों शिवभक्त*