Global news live
छत्तीसगढ़भाटापारासंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*पूजा अर्चन के साथ संपन्न हुई पौधारोपण कार्यक्रम*



*भाटापारा ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट******मातृशक्ति की उत्साहपूर्ण भागीदारी की झलकियां*

भाटापारा /आई आर यादव विद्यालय मे अखंड ब्राम्हण समाज एवं ग्रीन आर्मी का संयुक्त आयोजन
किसी कार्य मे आस्था एवं आराधना का जुड़ाव हो जाता है तो उस कार्य के प्रति संजीदगी भी बढ़ जाता है एवं कार्य प्रभावशील हो जाता है,प्रकृति संरक्षण जैसे अहम पहलू मे भी आज यही आवश्यकता महसूस हो रही है क्योकि संरक्षण जैसे पहलू उतने पुष्ट नजर नहीं आते है,अखंड ब्राम्हण समाज सेवा समिति नारी प्रकोष्ठ एवं ग्रीन आर्मी के संयुक्त तत्वावधान मे ईतवारी राम यादव विद्यालय मे आयोजित पौधारोपण प्रक्रिया मे आस्था एवं श्रद्धा के कुछ ऐसे ही बिन्दु समाहित होते हुए नजर आये जिससे प्रकृति के प्रति सम्मान एवं आस्था का संदेश स्वतः ही प्रसारित हो गया। एवं प्रकृति संरक्षण की भावना व्यक्त होती हुई नजर आयी
पूजन अर्चन से शुभारंभ
अखंड ब्राम्हण समाज सेवा समिति अध्यक्ष कविता शर्मा एवं ग्रीन आर्मी प्रमुख सीमा अवस्थी के नेतृत्व मे आयोजित पौधारोपण का शुभारंभ पौधापूजन से हुआ,जिसके तहत उपस्थित सदस्यों द्वारा पौधापूजन किया गया तथा रोपण के साथ ही संरक्षण की भावना से संकल्पित होते हुए पौधारोपण की प्रक्रिया प्रारंभ हुई तथा विद्यालय परिसर मे गुलमोहर के पौधे का रोपण किया गया
वृक्ष दिवस पर विचार अभिव्यक्ति
पौधारोपण की प्रक्रिया संपन्न होने के उपरांत विचार अभिव्यक्ति की कड़ी मे मातृशक्तियों द्वारा प्रकृति एवं पर्यावरण पर अपने विचार व्यक्त किए गये।चूंकि 28जून वृक्ष दिवस के रुप मे मनाया जाता है लिहाजा इस महत्वपूर्ण दिवस का स्मरण करते हुए तथा वृक्ष दिवस के दिन पौधारोपण का उल्लेखनीय कार्य संपादित होने का भाव अभिव्यक्त करते हुए वक्ताओ द्वारा वृक्ष की महत्ता एवं उसके संरक्षण की आवश्यकता पर विस्तार से प्रकाश डाला गया
समिति के सदस्यों सहित शाला परिवार की भागीदारी
वृक्ष दिवस पर आयोजित पौधारोपण   प्रक्रिया मे अखंड ब्राम्हण समाज सेवा समिति एवं ग्रीन आर्मी की मातृशक्तियों की भागीदारी के साथ ही विद्यालय के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की अहम सहभागिता नजर आयी उक्ताशय की जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी द्वय ममता दीवान एवं सरिता रानी शर्मा ने बताया कि  उमंग एवं उल्लास के साथ संपन्न हुए पौधारोपण अभियान मे समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों जिनमे सीमा शिवरतन शर्मा, नेहा अश्वनी शर्मा उषा मिश्रा, अंजू भृगु,बबीता भृगु,चंदा शर्मा,संध्या तिवारी गंगा शर्मा आदि सहित शाला के शिक्षक गण एवं विद्यार्थी बड़ी संख्या मे उपस्थित रहे।

Latest news
*गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी घोषित गंजमती भानु बनीं जिला अध्यक्ष* *छेरका बाधा ग्राम पंचायत में मकान टैक्स वसूली विवाद सरपंच पति और अन्य पर लगाए गए आरोप* *आदिवासी समाज में नई चेतना का संचार* *चैत्र नवरात्रि पर मां नर्मदा में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई पुण्य की डुबकी* *नगर पालिका भाटापारा समय पर जमा करें निकाय कर अवकाश में भी खुला रहेगा कार्यालय* *नवरात्रि में मन्नतों का दर्शन भाटापारा में मातारानी को पत्र अर्पण मेडिकल कॉलेज की मांग* *शहीदों को श्रद्धांजलि भाटापारा में भगत सिंह सुखदेव और राजगुरु की याद में कार्यक्रम आयोजित* *अमरकंटक में जंगल की आग पर काबू, बजरंग दल और ग्रामीणों की तत्परता से टली बड़ी अनहोनी* *कोटा में श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का आयोजन* *कोटा में रामनवमी उत्सव: साईं बाबा सेवा आश्रम में भव्य आयोजन, तैयारियां जोरों पर*