
*यातायात समस्या को लेकर तीन दिवसीय धरना*
*ग्लोबल न्यूज रिपोर्टर ओमप्रकाश नाग कोण्डागांव*

*किरंदुल नगर के समस्त सम्माननीय वरिष्ठजन, माताएं-बहनें,भाई-बंधु,समाज प्रमुख, व्यापारीगण, पत्रकार साथी एवं नगरवासी जनमानस से विनम्र निवेदन*
जैसा कि आप सभी जानते हैं कि किरंदुल नगर में कोड़ेनार पंचायत से जुड़े मार्गों एवं पूरे नगर क्षेत्र में सड़कों पर ट्रक एवं भारी वाहनों के खड़े रहने के कारण आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है,हर गली-मोहल्ले,हर परिवार एवं प्रत्येक नागरिक इस समस्या से प्रभावित है,सबसे बड़ी चिंता यह है कि किसी भी समय कोई बड़ी दुर्घटना घट सकती है,
इसी गंभीर एवं जनहित के मुद्दे को लेकर प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन प्रशासन के अनुरोध पर आगे बढ़ाया गया है, अब यह धरना-प्रदर्शन दिनांक 21/05/2026 (गुरुवार) एवं 22/05/2026 (शुक्रवार) को आयोजित किया जाएगा समय सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक रहेगी दोनों दिन
यह आंदोलन किसी एक व्यक्ति, किसी पार्टी या किसी राजनीतिक उद्देश्य का नहीं है,यह पूरे किरंदुल नगर की जनता की आवाज़ है, मैं भी इस नगर का एक सामान्य नागरिक एवं आपका भाई होने के नाते अपने परिवार,अपने बच्चों,अपने समाज और पूरे नगर की सुरक्षा को ध्यान में रखकर इस जनहित कार्य में जुड़ा हूं, ताकि भविष्य में किसी परिवार के साथ कोई दुर्घटना या अनहोनी न हो,
यह समय राजनीति का नहीं, बल्कि एकजुट होकर समस्या के स्थायी समाधान का है,दशकों से चली आ रही इस गंभीर समस्या को समाप्त करने के लिए हम सभी को एक मंच पर आना होगा,
अतः मैं हाथ जोड़कर विनम्र निवेदन करता हूं कि इस जनआंदोलन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इसे सफल बनाएं,
*विशेष निवेदन – किरंदुल नगर के समस्त समाज एवं संगठनों से:*
*1. बंगाली समाज*
*2. उड़िया समाज*
*3. केरला समाज*
*4. तेलुगु समाज*
*5. मुस्लिम समाज*
*6. तमिल समाज*
*7. पंजाबी समाज*
*8. आदिवासी समाज*
*9. एवं नगर के सभी सामाजिक संगठन*
साथ ही
• श्रमजीवी पत्रकार संघ
• प्रेस क्लब पत्रकार संघ
• किरंदुल नगर ठेकेदार संघ
• बैलाडीला व्यापारी कल्याण संघ
• चैंबर ऑफ कॉमर्स
• एवं नगर के सभी व्यापारी, सामाजिक एवं जन संगठन
आप सभी से अनुरोध है कि इस ज्वलंत जनसमस्या के स्थायी समाधान हेतु इस धरना-प्रदर्शन में सम्मिलित होकर अपना सहयोग एवं समर्थन प्रदान करें,
*आइए, एकजुट होकर किरंदुल को सुरक्षित, स्वच्छ एवं दुर्घटना-मुक्त नगर बनाने का संकल्प लें*
*एक सुर – एक आवाज़ – एक संघर्ष – किरंदुल हित में*
