कोंडागांव

*ओड़िसा सीमा पर यात्री बस से 30 बल्क लीटर शराब की गयी जप्त*

*ग्लोबल न्यूज रिपोर्टर ओमप्रकाश नाग कोण्डागांव से*
*अवैध शराब परिवहन में प्रयुक्त मिनी बस को भी किया गया जप्त*

*कोण्डागांव, 13 अक्टूबर 2023/* विधानसभा निर्वाचन 2023 को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर दीपक सोनी द्वारा सभी अंतर्राज्यीय एवं अंतरजिला सीमाओं पर निरंतर निगरानी की जा रही है। जिसके तहत शुक्रवार को रिटर्निंग आफिसर एवं एसडीएम चित्रकांत चार्ली ठाकुर के निर्देशानुसार माकड़ी विकासखण्ड में ओड़िसा सीमा पर स्थित एरला चेक पोस्ट पर स्थैतिक निगरानी दल द्वारा निगरानी के दौरान प्रातः 10 बजे यात्री बस अवैध शराब का परिवहन करते दो व्यक्तियों को पकड़ा गया दोनों के पास से 30 बल्क लीटर अवैध शराब प्राप्त की गयी। जिसमें 24 नग अंग्रेजी शराब एवं 24 नग बीयर केन जप्त किया गया है। यह यात्री बस ओड़िसा से कोण्डागांव के लिए रवाना हुई थी। जिसे एरला सीमा पर ही रोक लिया गया है।
इस कार्यवाही में स्थैतिक निगरानी दल एरला के वन विभाग के डिप्टी रेंजर तुलसीराम मरकाम सहित पुलिस आरक्षित केन्द्र के कर्मचारी उपस्थित रहे। इसके उपरांत आबकारी विभाग के अधिकारियों द्वारा डोंडेसरा, उमरकोट जिला नवरंगपुर ओड़िसा के आरोपी प्रशांत साहू पिता बनमाली साहू के विरूद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1) क, 36, 59 एवं 34 (2) के तहत् प्रकरण कायम कर मामले को विवेचना में लिया गया है। इसके साथ ही अवैध शराब परिवहन में प्रयुक्त मिनी बस वाहन क्रमांक ओडी 24 बी-1026 को भी जप्त कर लिया गया है। यह कार्यवाही आबकारी उपनिरीक्षक मोरजध्वज साहू, आबकारी मुख्य आरक्षक मुकेश कुमार कोरी, आबकारी आरक्षक कैलाश प्रसाद पाण्डे, अशोक कुमार मण्डावी, नंदकिशोर बघेल एवं गजेन्द्र नेताम की उपस्थित में की गयी।
इस संबंध में आबकारी विभाग कोण्डागांव द्वारा अवैध शराब संबंधी शिकायत की सूचना प्रदान करने हेतु दूरभाष नंबर 07786242481 जारी किया गया है। कोई भी व्यक्ति पर 24×7 इस नम्बर पर सूचना प्रदान कर सकते है।

Latest
*अमरकंटक के नर्मदा उद्गम से 500 कांवरियों ने भरी कांवड़  गूंजा हर-हर महादेव* *बाबा धाम जलाभिषेक करने10 अगस्त को होगा कांवरिया संघ रवाना* *MDR नहीं लगेगा आलोक पांडे बोले छोटे व्यापारी को मिली बड़ी राहत* * जशपुर की समृद्ध हाथकरघा संस्कृति को मिली नई पहचान* *जिला शिक्षा अधिकारी का लिपिक संघ ने किया सम्मान* *जंगल से भटका हिरण पहुंचा गांव तार में उलझने से गई जान* *कोटा ब्लॉक कांग्रेस की बैठक स्मार्ट मीटर हटाने घर-घर चलाएंगे अभियान अरुण त्रिवेदी* *कोटा नगर पालिका में गतिरोध सांसद प्रतिनिधि और एल्डरमैन को हटाने की मांग* * बालिका प्रतिभाओं के सम्मान के लिए आवेदन आमंत्रित है* *नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया स्वच्छता का संदेश*