Global news live
पंखाजूर

*विक्रम उसेंडी के पखांजूर स्थित निजी निवास पर विशेष बैठक का आयोजन किया गया*



(विप्लब–की रिपोर्ट/
पखांजुर-ग्लोबल न्यूज़*
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी के पखांजूर स्थित निजी निवास स्थान पर अंतागढ़ विधानसभा अंतर्गत परोलकोट क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया ।आने वाली विधानसभा चुनाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता को विजई बनाने हेतु सभी ने मिलकर एक संकल्प लिया । एवं आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सभी कार्यकर्ता द्वारा बारी-बारी से अपना विचार व्यक्त कर मंथन किया । बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को यह बताया गया कि पार्टी द्वारा जो भी जिम्मेदारी मिले सभी को एक साथ मिलकर निर्वहन करना है । उपस्थित सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने शपथ लिया कि जिस किसी भी उम्मीदवार को अंतागढ़ विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार बनाया जाएगा हम सभी मिलकर विजय दिलाने हेतु निष्ठा पूर्वक काम करेंगे ।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष असीम राय पखांजूर मंडल अध्यक्ष श्यामल मंडल, मंडल उपाध्यक्ष श्याम कुमार तिवारी, मंडल महामंत्री राजेश नायर मंडल महामंत्री मनोज हालदार,किशोर हालदार,सांसद प्रतिनिधि गणेश शाह,जिला किसान मोर्चा के महामंत्री सपन तरफदार,युवा मोर्चा अध्यक्ष शंकर सरकार,मिथुन गाईन, सुकांत विश्वास,जिला कार्यकारिणी सदस्य नृपेन हालदार,बासुदेव हालदार,दीनानाथ चुरेंद्र ,कार्तिक विश्वास,कार्यकर्ता गोसाई,राजा शील,एसटी मोर्चा अध्यक्ष भरत तांडिया नगर पंचायत के पूर्व पार्षद ,रमेश नाग,बुधारु,पीयूष मंडल एवं कार्यकर्ताओं के साथ-साथ मीडिया के साथी भी उपस्थित रहे ।

Latest news
*भाटापारा को मिली विकास संस्कृति और राष्ट्रगौरव की नई सौगात* *अधिमास में अमरकंटक पहुंचीं संन्यासि स्वामी हर्षानंद गिरी* *जिला निर्माण को लेकर संघर्ष समिति  ने विधानसभा अध्यक्ष से की मुलाक़ात* *गरीब, किसान महिला और युवा के उत्थान को समर्पित रहे 12 साल भाजपा* *ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर नगर परिषद की बड़ी पहल* *अधिमास एवं सोमवती अमावस्या पर अमरकंटक में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब* *भूमिपूजन समारोह की तैयारियां पूर्ण नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी  ने किया स्थल निरीक्षण* *पत्रकार हितों की आवाज पहुंची मुख्यमंत्री सचिवालय तक जनसंपर्क विभाग को कार्रवाई के निर्देश* *अमरकंटक  घाट के समीप सुलभ शौचालय महीनों से बंद* *श्रद्धालुओं ने मां नर्मदा को ओढ़ाई 111 मीटर लंबी चुनरी*