Global news live
बलौदा बाजार ग्लोबल न्यूजभाटापारा ग्लोबल न्यूज लाइव वेबसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*शिवरतन शर्मा ने विकास कार्यों का किया लोकार्पण भूमि पूजन*

*भाटापारा ग्लोबल न्यूज जुगल  किशोर तिवारी की रिपोर्ट*

*शिवरतन शर्मा ने लाखो रुपये से अधिक के विकास कार्यों का किया लोकार्पण भूमिपूजन*


भाटापारा 9 फरवरी/ विकास, विश्वास और आत्मनिर्भर ग्राम की दिशा में हम निरंतर प्रतिबद्ध हैं, यह बाते रविवार क़ो भाटापारा विधानसभा के ग्राम मल्दी में लाखो के विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन कर शिवरतन शर्मा ने कही..शिवरतन शर्मा ने ग्राम मल्दी में बने सामुदायिक भवन एवं अटल सी.एस.सी केंद्र भवन का लोकार्पण एवं गौठान, कांक्रेटीकारण का भूमिपूजन किया..शर्मा ने ग्रामवासियों क़ो सम्बोधित कर कहा की प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का संकल्प निरंतर आगे बढ़ रहा है शिवरतन शर्मा ने आगे कहा कि भाजपा सरकार के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ निरंतर विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य सभी क्षेत्र में तेजी से कार्य किए जा रहे हैं।
हर वर्ग के उत्थान के लिए सरकार संकल्पित
शिवरतन शर्मा ने सभा क़ो आगे सम्बोधित कर कहा कि किसान, युवा, मजदूर और महिला वर्ग सहित समाज के हर वर्ग को योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। भाजपा सरकार का उद्देश्य गरीबों और वंचितों को उनका अधिकार दिलाना है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अब हर गरीब परिवार को आवास उपलब्ध कराया जा रहा है। मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में महिलाओं और गरीबों के लिए विशेष योजनाएं लागू की जा रही हैं। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए सहायता योजनाएं संचालित की जा रही हैं।कार्यक्रम में जनपद उपाध्यक्ष भोला वर्मा, मंडल अध्यक्ष पवन वर्मा, सरपंच भारती राकेश वर्मा, दीपक वर्मा, सहित जनप्रतिनिधि, ग्रामवासी, कार्यकर्त्ता एवं मातृशक्ति की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Latest news
*सिर्फ साक्षरता नहीं, सक्षमता का नया दौर* *शिवरतन शर्मा के प्रयासों से भाटापारा में 01 करोड़ के विकास कार्य मंजूर* *बाबा साहेब सेवा संस्था ने दिलाया जरूरत मंद को व्हीलचेयर* *बस किराया व महंगाई में  अत्यधिक वृद्धि से राहत देने सीपीआई ने सौंपा ज्ञापन* *अमरकंटक से प्रारंभ हुआ था 108 दंडवत नर्मदा परिक्रमा * *विश्व पर्यावरण दिवस पर शंभूधारा में हुआ वृहद पौधरोपण कार्यक्रम* *विश्व पर्यावरण दिवस पर  हुआ पौधारोपण* *ग्राम पंचयतकतों की भेंट चढ़ी आंगनबाड़ी योजना  में गुणवत्ता और स्थान पर सवाल* *वृक्ष धरती के श्रृंगार स्वस्थ पर्यावरण के हैं आधार* *अमरकंटक में ऑल इंडिया ट्रेक कैंप 2026 का सफल आयोजन*