अमरकंटक ग्लोबल न्यूज मध्य प्रदेशसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*अमरकंटक में चक्रवाती तूफान अर्नब का बड़ा असर*


अमरकंटक ग्लोबल न्यूज – श्रवण कुमार उपाध्याय की रिपोर्ट


बारिश और ठंडी हवाओं से बढ़ी ठिठुरन , पर्यटकों की आवाजाही और व्यापार पर पड़ा प्रभाव

अमरकंटक – मां नर्मदा की उद्गम स्थली / पवित्र नगरी अमरकंटक में बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के प्रभाव से मौसम का मिजाज बदल गया है । मंगलवार से आसमान में छाए काले बादलों के बाद बुधवार शाम करीब 4 बजे से रुक-रुककर बारिश शुरू हुई । ठंडी हवाओं और वर्षा के चलते दिन में भी ठंडक का एहसास होने लगा है ।
अमरकंटक के साथ पुष्पराजगढ़ विकासखंड मुख्यालय राजेंद्रग्राम और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी बारिश का असर देखने को मिल रहा है । मौसम में आए बदलाव से लोगों को गर्म कपड़ों की जरूरत महसूस होने लगी है ।

बारिश से निखरी प्रकृति, जनजीवन प्रभावित

हरे-भरे जंगलों और पर्वतीय वादियों के लिए प्रसिद्ध अमरकंटक में बादलों , ठंडी हवाओं और बारिश ने प्राकृतिक सौंदर्य को नया रूप दिया है । वहीं लगातार बदलते मौसम के कारण स्थानीय साधु संतों , नागरिकों , व्यापारियों और पर्यटकों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है । बारिश के चलते पर्यटकों एवं तीर्थयात्रियों की आवाजाही में कमी महसूस की गई , जबकि नर्मदा उद्गम मंदिर के आसपास कुछ दुकानें बंद रहने से व्यापारिक गतिविधियां भी प्रभावित हुईं ।

मौसम पर टिकी लोगों की निगाहें

चक्रवाती तूफान की खबरों और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव को लेकर क्षेत्र के नागरिकों एवं व्यापारियों में चिंता बनी हुई है । आगामी दिनों में बारिश और ठंड का असर कैसा रहेगा , इस पर लोगों की निगाहें टिकी हैं । हालांकि , तूफान के प्रभाव और आगे के मौसम की स्थिति की पुष्टि मौसम विभाग की आधिकारिक जानकारी से ही होगी ।
बारिश को देखते हुए पर्यटकों को कपिलधारा , दूधधारा सहित अन्य प्राकृतिक पर्यटन स्थलों पर जाने के दौरान सावधानी बरतने और फिसलन भरे रास्तों पर सतर्क रहने की आवश्यकता है । फिलहाल अमरकंटक से लेकर पुष्पराजगढ़ और राजेंद्रग्राम तक बदले मौसम का असर महसूस किया जा रहा है ।

Latest
*सीएम से भेंट, 107 वर्ष पुरानी रामलीला के विकास को मिला आश्वासन* *अमरकंटक में चक्रवाती तूफान अर्नब का बड़ा असर* *आत्मरक्षा के गुर पर्यटन से रोजगार के अवसरों पर मंथन* *अमरकंटक में 24 नवंबर से निकलेगी मां नर्मदा मैकल परिक्रमा यात्रा* *अमरकंटक के परमहंस धारकुंडी आश्रम में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ* *डॉ. शीला शर्मा को विनोबा भावे सम्मान2026आचार्यकुल की प्रदेश अध्यक्ष बनीं* *रेत के अवैध परिवहन पर तीन साल का कठोर कारावास 26 हजार रुपये का जुर्माना* *लोकतंत्र की सुरक्षा के लिए चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता जरुरी* *गुरुकुल भाटापारा के 104 छात्रों का राजस्थान शैक्षिक भ्रमण सफल* *फायदे के लिए कायदे दरकिनार हो रहा जमकर भ्रष्टाचार 15वें वित्त की राशि का*