Global news live
अमरकंटकसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*मां नर्मदा उद्गम कुंड देख रेख के अभाव में गंदा हो चुका है*

नर्मदा उद्गम कुंड के पानी में जमी काई , इसी में भक्त करते है आचमन , पूजन ।
*अमरकंटक ग्लोबल न्यूज लाइव वेब / श्रवण उपाध्याय*
मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली / पवित्र नगरी अमरकंटक के नर्मदा उद्गम कुंड द्वार पर ही पानी में जमी काई को देख भक्तो , श्रद्धालुओ के मन में असमंजसता का भाव पैदा हो रहा है । उद्गम कुंड का पानी इतना गन्दा हो चुका है की पानी में काई जम गई है । कुंड के जल में ही लोग दीपदान , पुष्प और चावल डाल देने से पानी बहुत ही जल्दी गंदा हो जाता है । ऐसा आरोप कर्मचारीगण एवं भक्त गणों ने लगाया
सावन मास प्रारंभ होने के पूर्व अमरकंटक में भारी संख्या में लोग पहुंचे हुऐ थे कारण की अनेक साधु संतो के आश्रम है जिनमे संत निवास कर भजन पूजन आदि अनेक धार्मिक कार्य करते रहते है , देश के अनेक प्रांत और नगरों के इनके शिष्य है जो की गुरुपूर्णिमा पर्व पर अधिकतर शिष्य अमरकंटक पहुंच संतो , महंतो और आचार्यों के यहां गुरु पूजन आ कर करते है और नर्मदा उद्गम कुंड तथा मंदिर दर्शन भी करने जाते है । लेकिन उद्गम स्थल कुंड पर जमी काई और नजर आ रहा गंदा पानी देख सभी भक्तो , श्रद्धालुओ के मन में हीन भावना पैदा हो रही है । श्रद्धालु यह कहते नही थकते की इतनी जमी काई में आचमन कैसे करे ।
जबकि लगभग एक माह पूर्व में यह कुंड की सफाई करवाई गई थी । उद्गम स्थल कुंड में लोगो के स्नान करने की भी मनाही है ।
आज से सावन का महीना चालू हो गया है और श्रावण का प्रथम सोमवार भी है । श्रावण मास में अमरकंटक कावंडियों का आना जारी हो गया है और पुरे श्रावण माह मे कावंडियो , श्रद्धालुओ , पर्यटकों का , खास कर सावन सोमवार को भारी संख्या में लोग पहुंचते हैं । जो की उद्गम स्थल पर ही पहुंच पूजन , आचमन करते हैं , जल भरते है । जालेश्वर धाम जाकर अभिषेक करते है । कुछ लोग अपने अपने ग्राम भी ले जाते है ।
नगर परिषद अमरकंटक प्रभारी सीएमओ भूपेंद्र सिंह का कहना है की तत्काल सफाई व्यवस्था करवाता हूं ।

Latest news
*आकाशीय बिजली का कहर युवक-युवती की दर्दनाक मौत* *अमरकंटक नगर पालिका कर्मचारी श्याम सिंह सेवानिवृत्त का सम्मान समारोह* *बाबा कल्याण दास से सौजन्य भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किए सीएम मोहन यादव* *सुशासन तिहार में जनता के बीच पहुंचे भाजपा नेता शिवरतन शर्मा*

*ग्लोबल जर्नलिस्ट एंड मीडिया संघ का विस्तार मो. जावेद खान बने प्रदेश सचिव*
*सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा* *थोटा संकीर्तना ने जीता कांस्य पदक* *उल्लास के साथ संपन्न ब्रजधाम यात्रा का आयाम* *वरिष्ठ पत्रकार खीरेंद्र यादव ने पत्रकारिता का मान बढ़ाया* *जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण एवं योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर रहा विशेष जोर*