
*उल्लास के साथ संपन्न ब्रजधाम यात्रा का आयाम*
भाटापारा ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट
*भाटापारा की विद्वता गूंजी हिताश्रम वृन्दावन धाम*
*उल्लास के साथ संपन्न ब्रजधाम यात्रा का आयाम*
*आचार्य झम्मन शास्त्री के सानिध्य मे आयोजन बड़ी संख्या मे भागीदारी*
भाटापारा 26 मई/ अत्यंत पुण्यदायी एवं फलदायी माने जाने वाला भगवान विष्णु के आराधना का पुरुषोत्तम मास सनातन संस्कृति मे अहम स्थान रखता है, इस वर्ष भाटापारा सहित समूचे छत्तीसगढ के लिए गौरव का विषय रही व्याख्यान दिवाकर आचार्य झम्मन शास्त्री द्वारा श्रीमदभागवत कथा का वृन्दावन धाम के हिताश्रम मे कथा वाचन जिसमे भाटापारा सहित छत्तीसगढ के विभिन्न जिलों एवं अन्य प्रदेशों के श्रद्धालुजनों की विशाल भागीदारी सैकड़ों श्रद्धालुजनों की भागीदारी एवं आचार्य झम्मन शास्त्री के सानिध्य मे आयोजित भागवत महोत्सव के प्रमुख आयोजनकर्ता लता शर्मा चन्द्रकांता शर्मा,अखिलेश शर्मा तारिणी शर्मा अरविंद शर्मा धनेश्वरी शर्मा, लक्ष्मीकांत सूर्यकांत यश अभिषेक पलक आदि रहे,वट सावित्री महापर्व से प्रारंभ हुए भागवत महोत्सव मे आचार्य झम्मन शास्त्री द्वारा विविध प्रसंगों के माध्यम से गुढ़ तत्वों की सरल व्याख्या की गयी एवं समसामयिक परिस्थतियों पर भी मार्गदर्शन पूर्ण विचार व्यक्त किए गये,अपनी विशिष्ट शैली के लिए ख्यातिप्राप्त आचार्य के कथावाचन के दौरान श्रोतागण मंत्रमुग्ध भाव के साथ बंधे हुए नजर आये, छत्तीसगढ के लिए यह गौरव का विषय रहा कि छत्तीसगढ के विद्वता की गूंज श्रीहरि धाम मे गूंजती हुई नजर आयी,तथा छत्तीसगढ की विशाल भागीदारी भी उल्लेखनीय बन गयी,हिताश्रम के प्रांगण मे भागवत महोत्सव की दिव्य छटा बिखरने के साथ ही श्रद्धालुजनों द्वारा बृज धाम यात्रा का आस्थामय परिदृश्य भी नजर आया महत्वपूर्ण स्थलों की यात्रा ब्रज की भूमि भगवान की लीला की प्रत्यक्ष अभिव्यक्ति है यहां पग पग मे भगवान की लीला के स्मरण विद्यमान है जो प्रमुख आस्था के केन्द्र के रुप मे पहचान रखते है,ब्रज के रज की विशेष महत्ता है,लिहाजा भागवत महोत्सव मे शामिल श्रद्धालुजनों द्वारा कथा श्रवण के साथ ब्रज धाम की यात्रा भी की गयी,जिसके तहत वृन्दावन मे बांके बिहारी,राधा बल्लभ,निधिवन गोपेश्वर महादेव दावानल कुंड,प्रेम मंदिर,आदि स्थलों की वृन्दावन परिक्रमा के तहत दर्शन करने के साथ ही गोवर्धन परिक्रमा बरसाना नंदगांव गोकुल मे रमण रेती नंद महल चौरासी खंबा चिंताहरण महादेव जैसे प्रमुख आस्था केन्दों की श्रद्धालुजनों द्वारा यात्रा की गयी।भव्य शोभायात्रा के साथ समापन भागवत महोत्सव एवं ब्रजधाम यात्रा का समापन भव्य शोभायात्रा के साथ संपन्न हुआ जिसके तहत हिताश्रम से शोभायात्रा निकली एवं भगवान के जयकारे के साथ शोभायात्रा अत्यंत उत्साह एवं उमंग भरे माहौल मे संपन्न हुई,सुमधुर भजनों एवं भक्तिमय जयकारे से वातावरण भक्ति से ओतप्रोत नजर आया।आचार्य द्वारा आशीर्वचन समापन अवसर पर जहां आयोजक गणों द्वारा समस्त जनों के प्रति भागीदारी के लिए आभार व्यक्त किया गया तुलसी वर्षा गीता प्रवचन की कड़ी संपन्न होने के पश्चात आचार्य झम्मन शास्त्री द्वारा आशीर्वचन कहते हुए सभी के जीवन मे आस्थामय जीवन शैली का आव्हान किया गया साथ ही साथ समस्त जनों को आशीर्वाद प्रतीक भी प्रदान किया गया,उक्ताशय की जानकारी देते हुए आयोजन के मीडिया प्रभारी मुकेश शर्मा एवं पियूष पाण्डेय ने बताया कि भागवत महोत्सव एवं ब्रजधाम यात्रा अत्यंत उल्लास एवं आस्था के साथ संपन्न हुई तथा छत्तीसगढ के विभिन्न जिलों सहित अन्य प्रदेशों के श्रद्धालुजनों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने आयोजन को अविस्मरणीय एवं ऐतिहासिक बना दिया
