Global news live
बलौदा बाजार ग्लोबल न्यूजभाटापारा ग्लोबल न्यूज लाइव वेबसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*सुशासन तिहार में जनता के बीच पहुंचे भाजपा नेता शिवरतन शर्मा*

भाटापारा ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट

*सुशासन तिहार में जनता के बीच पहुंचे भाजपा नेता शिवरतन शर्मा, समाधान शिविर में सुनी समस्याएं.*

भाटापारा 28 मई/ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत बोडतरा में आयोजित समाधान शिविर में भाजपा नेता छत्तीसगढ़ शिवरतन शर्मा शामिल हुए । इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और मौके पर मौजूद अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। शिविर में विभिन्न शासकीय योजनाओं के हितग्राहियों को राशन कार्ड, प्रधानमंत्री आवास, अन्य विभिन्न योजनाओ के हितग्राहियो क़ो सामग्री, चेक एवं प्रशस्ति पत्र भी वितरित किए गए।
शिवरतन शर्मा ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में चल रहा सुशासन तिहार शासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का प्रभावी माध्यम बन रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य गांव-गांव तक पहुंचकर आम लोगों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान करना और योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है शिवरतन शर्मा ने बताया कि भाटापारा विधानसभा में सड़कों, पेयजल, सिंचाई, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़े कई बड़े विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। ग्रामीण इलाकों में अधोसंरचना विकास के कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। महतारी वंदन योजना, पीएम आवास योजना और पीएम जनमन योजना जैसी योजनाओं से क्षेत्र के हजारों लोगों को लाभ मिल रहा है।शिवरतन शर्मा ने कहा कि जनसेवा और पारदर्शी प्रशासन ही सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है तथा सुशासन तिहार इसी संकल्प को मजबूत करने का अभियान है। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों, विभागीय अधिकारियों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही

Latest news
*सुशासन तिहार में जनता के बीच पहुंचे भाजपा नेता शिवरतन शर्मा*

*ग्लोबल जर्नलिस्ट एंड मीडिया संघ का विस्तार मो. जावेद खान बने प्रदेश सचिव*
*सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा* *थोटा संकीर्तना ने जीता कांस्य पदक* *उल्लास के साथ संपन्न ब्रजधाम यात्रा का आयाम* *वरिष्ठ पत्रकार खीरेंद्र यादव ने पत्रकारिता का मान बढ़ाया* *जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण एवं योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर रहा विशेष जोर* *झीरम हत्याकांड के शहीदों को कांग्रेस भवन मे दी गई श्रद्धांजलि* *अमरकंटक में जालेश्वर मार्ग निर्माण कार्य ऐतिहासिक प्रगति पर* *अमरकंटक  में श्रीमद् भागवत सप्ताह कथा का शुभारंभ*