Global news live
अमरकंटक ग्लोबल न्यूजमध्य प्रदेशसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*अमरकंटक नगर पालिका कर्मचारी श्याम सिंह सेवानिवृत्त का सम्मान समारोह*

अमरकंटक ग्लोबल न्यूज – श्रवण कुमार उपाध्याय की रिपोर्ट

अमरकंटक नगर परिषद के कर्मचारी श्याम सिंह 39 वर्षों की सेवा के बाद सेवानिवृत्त

अमरकंटक – मां नर्मदा की उद्गम स्थली / पवित्र नगरी अमरकंटक स्थित नगर परिषद कार्यालय के कर्मचारी श्याम सिंह अपने सेवाकाल के 39 वर्ष पूर्ण करने के पश्चात सेवानिवृत्त हो गए । उनके सेवानिवृत्ति अवसर पर नगर परिषद परिसर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया ।

कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती पार्वती सिंह उइके , मुख्य नगरपालिका अधिकारी चैन सिंह परस्ते , नगर परिषद एकाउंटेंट चैन सिंह मंडलोई , पार्षद श्रीमती विमला दुबे , सांसद प्रतिनिधि प्रकाश द्विवेदी , मोनू द्विवेदी , चिक्कू सहित अन्य गणमान्यजन एवं कर्मचारी उपस्थित रहे ।

इस अवसर पर अध्यक्ष एवं सीएमओ ने श्याम सिंह को पुष्पमाला पहनाकर , शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया । उपस्थित जनों ने भी उन्हें गुलदस्ते भेंट कर शुभकामनाएं दीं तथा उनके स्वस्थ , सुखमय एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की ।
मुख्य नगरपालिका अधिकारी चैन सिंह परस्ते ने अपने संबोधन में कहा कि श्याम सिंह अपने कार्यों के प्रति सदैव सजग , जिम्मेदार और कर्तव्यनिष्ठ रहे हैं । उन्होंने नगर परिषद की सेवा पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ की है । उन्होंने कहा कि ईश्वर उन्हें सेवानिवृत्ति के बाद स्वस्थ , सुखी और दीर्घायु जीवन प्रदान करें , यही हम सभी की शुभकामना है ।
समारोह का वातावरण भावुक होने के साथ-साथ सम्मान और आत्मीयता से परिपूर्ण रहा । उपस्थित सभी लोगों ने श्याम सिंह के दीर्घ सेवाकाल की सराहना करते हुए उनके योगदान को याद किया ।

Latest news
*आकाशीय बिजली का कहर युवक-युवती की दर्दनाक मौत* *अमरकंटक नगर पालिका कर्मचारी श्याम सिंह सेवानिवृत्त का सम्मान समारोह* *बाबा कल्याण दास से सौजन्य भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किए सीएम मोहन यादव* *सुशासन तिहार में जनता के बीच पहुंचे भाजपा नेता शिवरतन शर्मा*

*ग्लोबल जर्नलिस्ट एंड मीडिया संघ का विस्तार मो. जावेद खान बने प्रदेश सचिव*
*सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा* *थोटा संकीर्तना ने जीता कांस्य पदक* *उल्लास के साथ संपन्न ब्रजधाम यात्रा का आयाम* *वरिष्ठ पत्रकार खीरेंद्र यादव ने पत्रकारिता का मान बढ़ाया* *जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण एवं योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर रहा विशेष जोर*