Global news live
अमरकंटक ग्लोबल न्यूजमध्य प्रदेशसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*आकाशीय बिजली का कहर युवक-युवती की दर्दनाक मौत*

अमरकंटक ग्लोबल न्यूज – श्रवण कुमार उपाध्याय की रिपोर्ट

अमरकंटक में आकाशीय बिजली का कहर : युवक-युवती की दर्दनाक मौत , एक किशोरी घायल

कथा के प्रसाद पाकर  लौट रहे थे तीनों , तेज बारिश और गरज-चमक के बीच हुआ हादसा

अमरकंटक – मां नर्मदा की उद्गम स्थली / पवित्र नगरी अमरकंटक में शनिवार शाम आकाशीय बिजली गिरने से एक दर्दनाक हादसा हो गया । नगर परिषद अमरकंटक के वार्ड क्रमांक 02 बराती क्षेत्र में शाम लगभग 4 बजे तेज आंधी-तूफान और मूसलाधार वर्षा के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक एवं एक युवती की मौके पर ही गंभीर रूप से झुलस जाने से मृत्यु हो गई जबकि एक अन्य किशोरी घायल हो गई ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड क्रमांक 02 बराती में श्रीमद् भागवत महापुराण कथा के समापन के उपरांत भंडारे का प्रसाद वितरण कार्यक्रम चल रहा था जहां से प्रसाद ग्रहण कर तीनों अपने घर लौट रहे थे । इसी दौरान मौसम अचानक खराब हो गया और तेज गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिर गई जिसकी चपेट में आने से 18 वर्षीय हर्ष टांडिया एवं 17 वर्षीय आरती वर्मा तथा वहीं 17 वर्षीय राधा भी बिजली की चपेट में आकर घायल हो गई ।

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की सहायता से तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमरकंटक पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने हर्ष टांडिया और आरती वर्मा को मृत घोषित कर दिया । घायल राधा का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमरकंटक में जारी है ।
घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई । परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है । स्थानीय प्रशासन एवं पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है ।

“यहाँ तेज आंधी-तूफान के साथ मूसलाधार बारिश भी हो रही थी । लगातार आसमानी बिजली भी चमक रही थी ।
आकाशीय बिजली गिरने से मृतकों में 17 वर्षीय आरती वर्मा एवं 18 वर्षीय हर्ष टांडिया शामिल हैं जबकि 17 वर्षीय राधा का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमरकंटक में चल रहा है।”

Latest news
*आकाशीय बिजली का कहर युवक-युवती की दर्दनाक मौत* *अमरकंटक नगर पालिका कर्मचारी श्याम सिंह सेवानिवृत्त का सम्मान समारोह* *बाबा कल्याण दास से सौजन्य भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किए सीएम मोहन यादव* *सुशासन तिहार में जनता के बीच पहुंचे भाजपा नेता शिवरतन शर्मा*

*ग्लोबल जर्नलिस्ट एंड मीडिया संघ का विस्तार मो. जावेद खान बने प्रदेश सचिव*
*सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा* *थोटा संकीर्तना ने जीता कांस्य पदक* *उल्लास के साथ संपन्न ब्रजधाम यात्रा का आयाम* *वरिष्ठ पत्रकार खीरेंद्र यादव ने पत्रकारिता का मान बढ़ाया* *जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण एवं योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर रहा विशेष जोर*