Global news live
करगी रोड कोटा

*कोटा पुलिस सुस्त चोर मस्त*

**कोटा ग्लोबल न्यूज** में लगातार बढ़ती जा रही चोरी की घटनाएं.. शातिर चोर पुलिस की पहुंच से बाहर.. फिरंगीपारा मंगल मिश्रा के घर में फिर हुई लगभग 2 लाख से ऊपर की चोरी।

पूर्व में हुई चोरियों का अभी तक नही लगा कोई सुराग।

कोटा–कोटा थाना अंतर्गत कोटा फिरंगी पारा में मंगल मिश्रा के घर मे 1 अक्टूबर की दरम्यानी रात को चोरों ने लगभग 2 लाख से ऊपर की चोरी को अंजाम देकर फरार हो गए।कोटा थाने में पीड़ित ने शिकायत दर्ज कराई।

घटना कोटा थाना अंतर्गत फिरंगीपारा वार्ड नंबर 06 के मंगल महराज के घर की है, जहाँ वे अपने परिवार के साथ अपने घर मे सो रहे थे तभी 01 अक्टूबर की रात में कुछ अज्ञात चोर उनके घर में पीछे की ओर से घुस गए और घर के मुख्य कमरे की खिड़की को तोड़ कर प्रवेश किये बन्द अलमारी को तोड़कर उसमें रखे नगद एक लाख आठ हजार और उनकी बेटी को मिले दहेज में सोना चांदी के गहने जिसका अनुमानित मूल्य लगभग डेड़ लाख था , कुल रकम लगभग ढाई लाख रुपये थी उक्त पूरा समान नकदी अज्ञात चोर चोरी कर ले गए।

कोटा में पूर्व में भी कई चोरियां हुई है जिनका अभी तक कोई खुलासा नही हुआ है, न ही पुलिस को अभी तक चोरों को पकड़ने में बड़ी सफलता मिली, फिरंगी पारा मेनरोड में बिगत दो माह पहले भी इसी तरह चोरी हुई थी परंतु उसका भी अभी तक कोई सुराग नही लगा। इस लिए चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे है,
आखिर पुलिस की रात में पेट्रोलिंग गस्त रहती है छोटी सी बस्ती है कोटा, तो फिर ये शातिर चोर पकड़ में क्यों नही आते, और चोरी कर कीमती समान, नगदी ले कर कँहा से उड़ जाते है जिनपर पुलिस की नजर ही नही पड़ती। और चोर चोरी कर रफूचक्कर हो जाते है।

“क्या रात की अंधेरे में ऐसे ही चोरिया होती रहेगी और आम इंसान हमेशा की तरह ऐसे ही चोरियो का शिकार बनता रहेगा?”

Latest news
*आकाशीय बिजली का कहर युवक-युवती की दर्दनाक मौत* *अमरकंटक नगर पालिका कर्मचारी श्याम सिंह सेवानिवृत्त का सम्मान समारोह* *बाबा कल्याण दास से सौजन्य भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किए सीएम मोहन यादव* *सुशासन तिहार में जनता के बीच पहुंचे भाजपा नेता शिवरतन शर्मा*

*ग्लोबल जर्नलिस्ट एंड मीडिया संघ का विस्तार मो. जावेद खान बने प्रदेश सचिव*
*सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा* *थोटा संकीर्तना ने जीता कांस्य पदक* *उल्लास के साथ संपन्न ब्रजधाम यात्रा का आयाम* *वरिष्ठ पत्रकार खीरेंद्र यादव ने पत्रकारिता का मान बढ़ाया* *जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण एवं योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर रहा विशेष जोर*