पंखाजूर

*छत्तीसगढ़ कांग्रेस का बस्तर बंद को व्यापारियों ने दिया शत प्रतिशत समर्थन*



*बिप्लब कुण्डू–की रिपोर्ट*

*पखांजूर-कांकेर ग्लोबल न्यूज़*

सर्वआदिवासी समाज और पिछड़ा वर्ग समाज व अन्य मूल समाज का चार सुत्रीय मांग को लेकर आम सभा रैली
नगरनार स्थित एनएमडीसी स्टील प्लांट के निजीकरण के विरोध में सर्व आदिवासी समाज ने आज एक दिवसीय बस्तर बंद का आह्नान किया है. कांग्रेस समर्थित इस बंद का असर संभाग के भानुप्रतापपुर-परोलकोट सहित संभाग के अनेक शहरी इलाकों में देखा जा रहा है, जहां व्यापारिक प्रतिष्ठान सुबह से बंद है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जगदलपुर के दौरे पर रहें है। इस दौरान 23,800 करोड़ की लागत से निर्मित नगरनार स्थित एनएमडीसी के स्टील प्लांट को देश को समर्पित करेंगे. इस दौरान स्टील प्लांट के निजीकरण के विरोध में आहूत एक दिवसीय बस्तर बंद का असर देखने को मिल रहा है.पखांजूर के शहरी इलाके के साथ-साथ आस-पास के क्षेत्र के सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठान सुबह से पूरी तरह बंद है. हालांकि, वाहनों का आवागमन जारी है. भारतीय जनता पार्टी ने इसे प्रधानमंत्री मोदी की सभा को प्रभावित करने का प्रयास बताया है, वहीं कोइलिबेडा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के ब्लाक अध्यक्ष पंकज साहा ने कहा है कि प्रधानमंत्री के आगमन से कांग्रेस पार्टी को कोई लेना-देना नहीं है. यह एक संयोग है कि आज ही के दिन प्रधानमंत्री का बस्तर आगमन हो रहा है. हम नगरनार स्टील प्लांट के निजीकरण का विरोध कर रहे हैं।
एनएमडीसी का मुख्यालय आंध्र प्रदेश से हटा करके जगदलपुर बनाने की मांग। नगरनार स्टील प्लांट निजीकरण के विरोध में। एनएमडीसी का हेड आफिस बस्तर लाने के सम्बन्ध में। बस्तर का स्थानीय रोस्टर लागू करने के सम्बन्ध में। प्रमुखता के साथ जातीय जनगणना कराने के सम्बन्ध में।
बस्तर बंद के कड़ी में पखांजुर, कापसी और बांदे बाजार बंद रहा।
तीनों जगह के व्यापारी बंधुओ अपनी अपनी दुकानों को बंद कर कांग्रेस को दिया समर्थन।
स्कूल, कॉलेज, दवाई दुकानें और बस सेवा चालू था।
वही क्षेत्र में स्कूल, कॉलेज, दवाई दुकानें और बस सेवा चालू हैं मगर बिभिन्न प्रकार के व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद होने के चलते क्षेत्र के जनता को खासा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Latest
*सवा लाख श्रीसूक्त पाठ एवं दो लाख हवन का भव्य धार्मिक अनुष्ठान जारी* *लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान* *उद्गम क्षेत्र से 300 मीटर के दायरे में निर्माण प्रतिबंधित* *आज फुटबॉल टूर्नामेंट में विधायक होंगे शामिल* *विराट संत सम्मेलन की तैयारियां शुरू, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को दिया आमंत्रण* *लकड़ी तस्करी की पोल, वन विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल* *धुंधी महामाया मंदिर मार्ग बना मौत का गड्ढा श्रद्धालुओं का चलना दूभर* *सरयू साहित्य परिषद द्वारा दीपावली महापर्व पर विविध डगर दीप अर्पण अनुष्ठान* *अमरकंटक के कपिलधारा  में 20 दुकानों को हटाया गया* *विजयादशमी पर RSS का शौर्य पथ  86 स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन*