ग्लोबल ब्रेकिंग न्यूज़छत्तीसगढ़बिल्हासंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*ब्रेकिंग न्यूज़ बिल्हा स्वास्थ्य विभाग में सील मोहर कांड*

बिल्हा ग्लोबल न्यूज रामबिलास शर्मा की रिपोर्ट समाचार में विज्ञापन के लिए संपर्क करें मोबाइल नंबर+ 91314 86054

BMO की मुहर लगाकर परिवहन विभाग को भेजा पत्र, BNS धारा 340 के तहत जांच की मांग

पद का दुरुपयोग  संविदा डॉक्टर द्वारा BMO की सील-मोहर इस्तेमाल करना


बिल्हा ग्लोबल न्यूज — बिना पंजीयन एम्बुलेंस संचालन की शिकायत की जांच में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। आरोप है कि बिल्हा में पदस्थ संविदा चिकित्सक डॉ. ए.आर. बंजारे ने BMO बिल्हा के शासकीय लेटरपेड और पद-मुद्रा का बिना अधिकार इस्तेमाल कर परिवहन विभाग की जांच टीम को जानकारी दी।

जानकारी के अनुसार परिवहन अधिकारी के निर्देश पर 4 साल से बिना पंजीयन चल रही एम्बुलेंस की जांच करने टीम बिल्हा पहुंची थी। आरोप है कि डॉ. बंजारे जो NHM में एक वर्षीय संविदा पर MCH बिल्हा में पदस्थ हैं और CMHO द्वारा चकरभाठा संलग्न हैं, उन्होंने BMO के लेटरपेड पर CG 02 AV-1115 नंबर की एम्बुलेंस का उल्लेख कर BMO की सील लगाकर अपना हस्ताक्षर कर दिया।

शिकायतकर्ता का कहना है कि उक्त नंबर की कोई एम्बुलेंस बिल्हा ब्लॉक में संचालित ही नहीं है और न ही शासन द्वारा प्रदाय की गई है।

सबसे गंभीर बात यह है कि BMO डॉ. श्रीकेश गुप्ता ने स्पष्ट किया है कि उन्होंने डॉ. बंजारे को हस्ताक्षर के लिए अधिकृत नहीं किया था और न ही उन्हें लिंक अधिकारी बनाया था।

BMO की सील-मोहर के दुरुपयोग पर संविदा डॉक्टर ए.आर. बंजारे पर परिवहन विभाग को गुमराह करने का आरोप, 4 साल से बिना पंजीयन दौड़ रही एम्बुलेंस की जांच में दिया फर्जी नंबर

मामले में BNS की धारा 340 सहित अन्य धाराओं के तहत जांच की मांग उठ रही है। सवाल यह भी है कि BMO की सील-मोहर संविदा डॉक्टर के पास कैसे पहुंची और क्या इसी तरह अन्य पत्र भी जारी किए गए हैं। अब CMHO और परिवहन विभाग की जांच पर सबकी नजर है।

डॉ बंजारे
Latest
*सवा लाख श्रीसूक्त पाठ एवं दो लाख हवन का भव्य धार्मिक अनुष्ठान जारी* *लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान* *उद्गम क्षेत्र से 300 मीटर के दायरे में निर्माण प्रतिबंधित* *आज फुटबॉल टूर्नामेंट में विधायक होंगे शामिल* *विराट संत सम्मेलन की तैयारियां शुरू, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को दिया आमंत्रण* *लकड़ी तस्करी की पोल, वन विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल* *धुंधी महामाया मंदिर मार्ग बना मौत का गड्ढा श्रद्धालुओं का चलना दूभर* *सरयू साहित्य परिषद द्वारा दीपावली महापर्व पर विविध डगर दीप अर्पण अनुष्ठान* *अमरकंटक के कपिलधारा  में 20 दुकानों को हटाया गया* *विजयादशमी पर RSS का शौर्य पथ  86 स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन*