Global news live
गौरेला पेंड्रा मरवाही

*जीपीएम पुलिस को पूर्व में ट्रैक्टर चोरी के प्रकरण में फरार चल रहे आरोपी को पकड़ने में मिली सफलता*

*जीपीएम से कृष्णा पांडे की रिपोर्ट*
⭐ *जीपीएम पुलिस को पूर्व में ट्रैक्टर चोरी के प्रकरण में फरार चल रहे आरोपी को पकड़ने में मिली सफलता*

✓आरोपी
1. *मंगल बैगा पिता लल्लू बैगा उम्र 30 वर्ष साकिन अतरियाटोला, वार्डनं0 6, थाना बुढार, जिला शहडोल, म0प्र0*
  जीपीएम पुलिस को मुखबिर से सूचना मिला पूर्व में थाना गौरेला के बगल से गोल्डी ऑटोडील से एक ट्रैक्टर चोरी हुई थी जिसका एक फरार आरोपी मंगल बैगा थाना खैरहा क्षेत्र में देखा गया है के संबंध में पुलिस अधीक्षक श्री योगेश पटेल द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अशोक वाडेगावकर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गौरेला व सायबर टीम को उक्त संबंध में पतासाजी हेतु  निर्देशित किया गया था।

   विदित हो कि थाना गौरेला में दिनांक 07/07/2023 को प्रार्थी राहेल आलम पिता मोहम्मद हनीफ उम्र 32 वर्ष साकिन अमरकंटक रोड, गौरेला थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया था कि दिनांक 07/07/2023 को सुबह 09ः00 बजे मेरे दुकान का स्टॉफ शेख जमाल खान दुकान खोलने आया तो देखा दुकान की सटर का ताला टुटा हुआ था जो मुझे फोन से बताया तब मै और मेरा भाई सोहेल आलम आये तो देखे कि दुकान के सटर में लगा ताला टुटा है अंदर देखने पर ट्रेक्टर क्र0 सीजी 29 एडी 7522 सोनालिका डी0आई0-35 मॉडल नीले रंग के बोनट पर मेरी कंपनी का स्टीकर जिसमें गोल्डी आटोडील/गोल्डी मोेटर्स एवं दुसरे साईड कुत्ते का स्टीकर चिपका हुआ है। कीमती करीब 3,00,000 रू का दुकान के अंदर नही था कोई ज्ञात चोर बिती रात मेरी दुकान के सटर का ताला तोडकर ट्रेक्टर चुरा कर ले गया है। कि रिपोर्ट पर अपराध 244/2023 धारा 457, 380 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था विवेचना दौरान आरोपी बुधसेन उर्फ पप्पु, गोपाल बैगा, अंकुर बैगा को गिरफ्तारी पूर्व में की जा चुकी थी जो आज दिनांक तक न्यायिक अभिरक्षा में है साथ प्रकरण का एक अन्य आरोपी मंगल बैगा पिता लल्लू बैगा उम्र 30 वर्ष साकिन अतरियाटोला, वार्डनं0 6, थाना बुढार, जिला शहडोल, म0प्र0 जो फरार चल रहा था । जिसकी मुखबिर से सूचना मिला की आरोपी मंगल थाना खैरहा क्षेत्र में अपने ससुराल में लुक छुप के रह रहा है जिसकी सूचना पर तत्काल निरीक्षक सौरभ सिंह, थाना प्रभारी गौरेला, द्वारा संज्ञान में लेकर उप निरीक्षक रोहित कुमार डहरिया को निर्देशित किया गया तथा उप निरीक्षक रोहित कुमार डहरिया खैरहा जिला शहडोल रवाना हुए तथा आरोपी मंगल बैगा के ससुराल दबिश दिया जहा आरोपी मंगल उपस्थित मिला जिसे हिरासत में लेकर थाना लाया गया जिससे हिक्मत अमली से पूछताछ कर कथन लिया गया जिसने अपना जुर्म स्वीकार किया जिससे चोरी में उपयुक्त एक रॉड तथा टूटा हुआ ताला जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया एवं आरोपी को विधिवत दिनांक 26.09.2023 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा पर भेजा गया है ।

Latest news
*अमरकंटक के सरस्वती शिशु मंदिर में शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम हुआ घोषित* *अमरकंटक में हवन  पूजन  जावरा विसर्जन में दिखा भक्ति और उल्लास का वातावरण* *गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी घोषित गंजमती भानु बनीं जिला अध्यक्ष* *छेरका बाधा ग्राम पंचायत में मकान टैक्स वसूली विवाद सरपंच पति और अन्य पर लगाए गए आरोप* *आदिवासी समाज में नई चेतना का संचार* *चैत्र नवरात्रि पर मां नर्मदा में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई पुण्य की डुबकी* *नगर पालिका भाटापारा समय पर जमा करें निकाय कर अवकाश में भी खुला रहेगा कार्यालय* *नवरात्रि में मन्नतों का दर्शन भाटापारा में मातारानी को पत्र अर्पण मेडिकल कॉलेज की मांग* *शहीदों को श्रद्धांजलि भाटापारा में भगत सिंह सुखदेव और राजगुरु की याद में कार्यक्रम आयोजित* *अमरकंटक में जंगल की आग पर काबू, बजरंग दल और ग्रामीणों की तत्परता से टली बड़ी अनहोनी*